युवा चेतना गौरक्षा आंदोलन के शहीदों की याद में 7 नवंबर को आयोजित करेगी श्रद्धांजलि सभा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
युवा चेतना की ओर से 7 नवंबर, 1966 को गौरक्षा आंदोलन में शहीद हुए गौ भक्तों, साधु-संतों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है. इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आगामी 7 नवंबर को सुबह साढ़े 9 बजे कॉस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में किया जाएगा. कार्यक्रम की जानकारी युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दी.
उन्होंने बताया, 7 नवंबर 1966 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार के द्वारा गौ रक्षा आंदोलन में शामिल गौ माता, श्रद्धालुओं और संतों के ऊपर गोलियां चलवाई गई थीं. आजाद भारत में खून की होली इंदिरा गांधी की सरकार ने सनातनियों के साथ खेली थी. 7 नवंबर को नई दिल्ली में उन सभी सनातनी सेनानियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.

क्या था गौरक्षा आंदोलन ?

दरअसल, पचास के दशक के बहुत प्रसिद्ध संत स्वामी करपात्री जी महाराज लगातार गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून की मांग कर रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार इस तरह का कोई कानून लाने पर विचार नहीं कर रही थी. इससे संतों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा था. उनके आह्वान पर 7 नवंबर, 1966 को देशभर के लाखों साधु-संत अपने साथ गायों-बछड़ों को लेकर संसद के बाहर जमा हो गए थे.
Latest News

मध्य पूर्व संकट के बीच पीएम मोदी की ‘फोन डिप्लोमेसी’, 48 घंटे में 8 देशों से संवाद

PM Modi Phone Diplomacy: पश्चिम एशिया में अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब और गंभीर रूप लेता...

More Articles Like This

Exit mobile version