Optical Illusion: तस्वीर में कहीं छिपा है एक अंडा, ढूंढ़ने में छूट जाएगा पसीना

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आज कल ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. आंखों को धोखा देने वाली इन तस्वीरों को देखकर ज्‍यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है. ये ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें लोगों को बकाफी हद तक कन्फ्यूज कर देती है, लेकिन, दिमागी कसरत के लिए ये बहुत अच्छी भी होती हैं. क्योंकि, इनको हर करने में दिमाग घोड़े तेज़ी से दौड़ाने पड़ते हैं.

ऐसा कहा जाता है कि दिमाग का जितना ज्यादा इस्तेमाल किया जाए, वो उतना ही तेज होता है. दिमागी कसरत के लिए अक्सर दिमाग वाले खेल, पहेलियां और पजल सबसे ज्यादा कारगर सिद्ध होते हैं. ऑप्टिकल इल्यूजन भी इन्हीं का एक हिस्सा है. आज हम आपके लिए एक ऐसा चैलेंज लेकर आए हैं, जिसे पूरा करने में आपका सिर चकरा जाएगा. लेकिन यकिन मानिए आपको मजा बहुत आएगा.

तस्वीर में है एक अंडा

ऑप्टिकल इल्यूजन की पहेलियां इतनी पेचीदा होती हैं जो आपको उनके बारे में बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि वास्तव में उनमें क्या है. आप इन चैलेंजेस के जवाब केवल देखने मात्र से नहीं पा सकते हैं. आपको कुछ समय निकालकर गहराई से देखने की जरूरत है. आज हम जो तस्वीर लेकर आए हैं, उसमें एनिमेटेड हैम्स्टर्स मुख्य रूप से दिखाई दे रहे हैं, लेकिन हैम्स्टर के बीच एक अंडा छिपा हुआ है. क्या आप 25 सेकंड के भीतर इस तस्वीर में छिपे अंडे को ढूंढ सकते हैं? अगर हां, तो बिना देर किए शुरू हो जाइए उस अंडे को ढूंढ़ने में.

मिला जवाब?

क्या आपको तस्वीर में छिपा हुआ अंडा मिला है? अगर हां, तो बधाई हो. यदि नहीं, तो परेशान न हों. हम आपको छोटा सा हिंट देते हैं. तस्वीर में छिपा हुआ अंडा बाईं ओर स्थित है. अब तस्वीर को ध्यान से देखकर एक बार फिर प्रयास करें. जल्दी कीजिए आपका समय खत्म होने वाला है.

ये भी पढ़ें- भाजपा ने दिल्ली चुनाव से पहले AAP के खिलाफ जारी किया ‘आरोप पत्र’, अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को याद दिलाया उनका वादा

यहां है जवाब

हमें उम्मीद है कि आपने दिए गए समय में इस चैलेंज को पूरा कर लिया होगा. अगर आपको जवाब नहीं मिला है तो निराश होने की कोई आवश्यक्ता नहीं है. हमने आपकी मदद करने के लिए नीचे एक तस्वीर के जरिए इसका सही जवाब दिया है.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version