राहुल की सांसदी बहाली पर RCP सिंह का नीतीश पर निशाना, कहा फिर होगा खेला!

Bihar Politics: बिहार की सियासत किसी न किसी वजह से आए दिन चर्चा में बनी रहती है. खासकर अगर बात करें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सियासी लालू यादव की तो वो अपने उल जलुल भाषण और बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. आपको बता दें इस बार राजद सुप्रीमो लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाकात के कारण दिल्ली से पटना तक का सियासी हलचल मची हुई है. अटकलें हैं कि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल और लालू मिलकर नीतीश के साथ खेला खेल जाएंगें. जी हां अगर राजनीति के धुरंधरों की मानें तो बिहार की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा खेला होने वाला है, जिससे कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसी बीच बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है.

नीतीश कुमार ने खेला बड़ा खेल
दरअसल, आरसीपी सिंह से जब राहुल-लालू की मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बिहार में हर रोज खेला हो रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सबसे बड़ा खेल तो नीतीश कुमार ने किया है. 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने एनडीए को बहुमत दिया था. जनता ने जिसे विपक्ष में बिठाया था, नीतीश कुमार ने उसे सत्ता में शामिल कर लिया. जनता ने जिसको वोट दिया था वह विपक्ष में है. अब वह इससे बड़ा क्या खेल करेंगे, इससे बड़ा क्या खेल होने वाला है.”

बिहार में कुछ नहीं किया, वो देश में क्या करेंगे
और तो और आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए नीतीश की भविष्यवाणी भी कर दी. उन्होंने कहा, “बिहार में नीतीश कुमार क्या काम किए हैं? इनके पास आज की तारीख में कौन सा एजेंडा है? उन्होंने आगे कहा कि जिसने बिहार में कुछ नहीं किया, वो देश में क्या करेंगे. उनको पता है कि इस बार बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि नीतीश कुमार को वोट नहीं देंगे. आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो मंच से घोषणा कर रखा है कि उनका उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव हैं, तब तो नीतीश कुमार का कोई फ्यूचर ही नहीं है.”

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, 2 साल की सजा के बाद लगी थी रोक

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version