‘देना होगा हिसाब’, CM की कुर्सी संभालते ही रेखा गुप्ता के बयान से बढ़ी केजरीवाल की टेंशन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi News: दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है. गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट ने शपथ ली. उसके बाद पूरा कैबिनेट दिल्ली सचिवालय में अपने-अपने पद संभालने के लिए पहुंचा. इस सबके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला.

लोगों के लिए खुला है सीएम दफ्तर
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा. उन्होंने अपनी सरकार को लेकर कहा कि विकसित दिल्ली का जो वादा किया है, उसको पूरा करेंगे. एक भी दिन व्यर्थ नहीं किया जाएगा. दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सीएम का दफ्तर उनके लिए खुला है. 5 बजे हम यमुना आरती के लिए जाएंगे. 7 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में मिलकर एजेंडा तय करेंगे.

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर प्रभावशाली रहा है. भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने कार्य किया है. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही नगर निगम चुनावों में भाजपा की ओर से महापौर पद की उम्मीदवार भी थीं. राजनीतिक यात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय से शुरू हुई, जहां वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में महासचिव रहीं. इसके बाद उन्होंने भाजपा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी में उच्च पदों तक का सफर तय किया और एक अनुभवी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version