Lok Sabha Elections 2024: सीएम योगी ने मुस्लिम लीग से की कांग्रेस के घोषणापत्र की तुलना, कहा- “ये महात्मा गांधी की पार्टी नहीं, यह वह…”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के धुले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और उसके घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से की. उन्होंने कहा, ‘यह कांग्रेस महात्मा गांधी की नहीं है. यह वह कांग्रेस नहीं है, जिसका नेतृत्व सरदार बल्लभभाई पटेल और लोकमान्य तिलक ने किया था. यह सोनिया और राहुल की कांग्रेस है. यह कांग्रेस का एक विकृत संस्करण है.’ सीएम ने आगे कहा, ‘वे कुछ भी नहीं करना चाहते हैं. अगर आप कांग्रेस का घोषणापत्र देखेंगे, तो आपको लगेगा कि यह मुस्लिम लीग का है, यह आपका (SC, ST और OBC) आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं.

मालेगांव में क्या बोले CM योगी?

मालेगांव में सीएम योगी ने कहा कि ‘औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में घुस गई है. मैं पाकिस्तान समर्थकों से उस देश में जाकर भीख मांगने के लिए कहता हूं, उस देश की प्रशंसा करने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है.’ उन्‍होंने आगे कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे. भगवान राम यह सुनिश्चित करेंगे कि विपक्ष सत्ता में नहीं आए, ताकि अयोध्या में उनका मंदिर कोई नहीं तोड़ सके.’

यह भी पढ़े: Jharkhand News: पीएम मोदी का झारखंड दौरा कल, घाटशिला में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version