कांग्रेस की बनी सरकार तो पहले होगी जातीय जनगणना, राहुल गांधी ने किया ऐलान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है. प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होने को हैं. इस बीच तमाम राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एमपी के दौरे पर रहे. कांग्रेस नेता ने शहडोल के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर प्रहार किया साथ ही राज्य में जातीय जनगणना कराने की बात कही. राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराई जाएगी.

पहला काम जातीय जनगणना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्यौहारी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “अगर एमपी में कांग्रेस की सरकार का गठन होता है तो सबसे पहला काम नई सरकार जातीय जनगणना कराएगी.” उन्होंने कहा कि देश की सरकार 90 फीसदी अधिकारी ही चलाते हैं. उन अधिकायों में 90 में से केवल 3 अफसर ओबीसी हैं. राहुल गांधी ने कहा कि हम जातीय जनगणना पर बल इसलिए दे रहे हैं ताकि खुलकर बात हो कि आज आदिवासियों को क्या अधिकार दिया जाना चाहिए? साथ में ओबीसी और एसटी वर्ग के लोगों को क्या हिस्सा दिया जाना चाहिए?

बीजेपी पर जोरदार प्रहार
इस जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “भाजपा की प्रयोगशाला में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है और उनके परिवारों का पैसा लूटा जाता है. देश के किसी राज्य में मरे हुए लोगों का इलाज नहीं होता है सिर्फ मध्यप्रदेश में ही मरे हुए लोगों का इलाज होता है. इतना ही नहीं मध्यप्रदेश में तो महाकाल कॉरिडोर में शिव से चोरी की जाती है. ये भी भारत के किसी और राज्य में नहीं होता सिर्फ मध्यप्रदेश होता है.”

राज्य में हो रहा आदिवासियों का अपमान
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ समय में आदिवासियों के साथ तमाम घटनाएं हुई हैं. आदिवासियों का अपमान किया गया है. उन्होंने कहा कि उन पर पेशाब किया जाता है, उनकी बेटियों के साथ दुष्कर्म किया जाता है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version