Maharashtra News: विपक्ष पर बरसे PM मोदी, कहा- ‘आतंकियों के बेकसूर होने का सर्टिफिकेट बांट रही कांग्रेस’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित कियाः इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, कांग्रेस की ‘बी’ टीम सीमा पार सक्रिय हो गई है. कांग्रेस पार्टी आतंकवादी हमलों के लिए पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही है.

कांग्रेसी मिलकर ले रहे आतंकी कसाब का पक्ष

26/11 के मुंबई आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता का बयान तो बहुत खतरनाक है. ये कांग्रेसी मिलकर अब आतंकी कसाब का पक्ष ले रहे हैं. कांग्रेस के समय विदेश राज्य मंत्री रहे और परिवार के करीबी ने भी कसाब को निर्दोष बता दिया है. ये मुंबई हमले में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों का अपमान है, ये मुंबई हमले में सभी आतंकियों को मार गिराने वाले सभी सुरक्षा बलों का अपमान है, ये शहीद तुकाराम ओम्बले जैसे शहीदों का अपमान है.- पीएम मोदी

सर्टिफिकेट बांट रही है कांग्रेस

पीएम मोदी ने आगे कहा, महाराष्ट्र की धरती पर मुंबई में 26/11 का आतंकी हमला पाकिस्तान ने करवाया था या नहीं करवाया था? हमारे जवानों को किसने शहीद किया था, हमारे निर्दोष लोगों की हत्याएं किसने की थी? पीएम मोदी ने कहा, दुनिया को ये सच मालूम है, हमारे देश की अदालतें फैसला दे चुकी हैं, यहां तक की पाकिस्तान भी स्वीकार कर चुका है. लेकिन, कांग्रेस पार्टी आतंकियों के बेकसूर होने का सर्टिफिकेट जारी कर रही है.

कांग्रेस की बी टीम सीमा पार हुई सक्रिय

उन्‍होंने आगे कहा, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I. Alliance की सभी रणनीति जनता के सामने फेल हो गई हैं और इससे उत्पन्न निराशा सीधे सीमा पार भी देखी जा सकती है. उन्होंने कहा, यहां ‘टीम ए’ हार रही है तो सीमा पार कांग्रेस की ‘टीम बी’ सक्रिय हो गई है. कांग्रेस को प्रोत्साहित करने के लिए सीमा पार से पोस्ट किए जा रहे हैं और इस पर प्रतिक्रिया स्वरूप कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकवादी हमलों में क्लीन-चिट दे रही है.

यह भी पढ़े: Jharkhand: दुर्घटना का शिकार हुई जवानों से भरी बस, एक की मौत, कई घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version