New Parliament Of India: नए संसद में नए लुक में नजर आएंगे कर्मचारी, जानिए कैसा होगा नया ड्रेस कोड

New Parliament Of India: गणेश चतुर्थी से नए संसद में कार्यवाही शुरू हो जाएगी. इसी बीच केन्द्र सरकार ने नए संसद को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, संसद भवन के कर्मचारियों की र्निधारित ड्रेस को बदल दिया है. बताया जा रहा है कि ये नई ड्रेस भारतीय संस्कृति से जुड़ी होगी. इस बदलाव को लेकर विपक्ष एक बार फिर मोदी सरकार का विरोध कर रहा है. इस बदलाव को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, “बीजेपी संसद में घुसकर राजनीति कर रही है. अगर ऐसा होगा तो हम विरोध करेंगे.”

NIFT द्वारा डिजाइन किया गया ड्रेस
बता दें कि संसद भवन के कर्मचारियों की नई ड्रेस को NIFT द्वारा डिजाइन किया गया है. अब संसद भवन के मार्शल सफारी सूट की जगह क्रीम रंग का कुर्ता और पैजामा पहनेंगे. वहीं महिला कर्मचारी नई डिजाइन की साड़ियों में नजर आएंगी. इसके साथ ही सचिवालय के कर्मचारियों के बंद गला सूट को बदल कर मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरु जैकेट कर दी गई है. उनके शर्ट भी गहरे गुलाबी रंग के होंगे और खाकी पैंट. खास बात ये है कि उन पर कमल के फूल का डिजाइन होगा.

गणेश चतुर्थी के दिन नए संसद भवन में प्रवेश
इसके अलावा लोकसभा और राज्यसभा के मार्शल मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे. वहीं, संसद भवन के सुरक्षा कर्मचारी सफारी सूट की जगह सैनिकों की तरह कैमोफ्लेज ड्रेस पहनेंगे. रिर्पोट्स के मुताबिक, 18 सितंबर को पुराने संसद भवन में बैठक होगी. इस बैठक में संसद भवन के निर्माण से लेकर अब तक की सभी घटनाओं पर चर्चा की जाएगी. बता दें कि नए संसद भवन में 19 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन प्रवेश किया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version