Bihar Politics: 9वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश, ये विधायक बनेंगे मंत्री; होंगे दो डिप्टी सीएम!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं. बिहार में विधायक दल का नेता नीतीश कुमार को चुना गया है. आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं, इस शपथ ग्रहाण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं. इसके लिए वह दिल्ली से पटना पहुंचेंगे.

दरअसल, बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से नई सरकार बनने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश के साथ 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. इतना ही नहीं बिहार में 2 उपमुख्यमंत्री भी होंगे. बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय सिन्हा बिहार के नए उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. आइए आपको बता ते हैं कौन हैं वो विधायक जो शाम 5 बजे नीतीश कुमार के शपथ लेंगे.

  • सम्राट चौधरी: BJP
  • विजय सिन्हा: BJP
  • प्रेम कुमार: BJP
  • विजय चौधरी: JDU
  • श्रवण कुमार: JDU
  • विजेंद्र प्रसाद यादव: JDU
  • संतोष सुमन: HAM
  • सुमित सिंह: निर्दलीय

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद राज्य में सरकार गिर गई. अब राज्य में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. यानी नीतीश कुमार एनडीए के हिस्सा हो गए हैं. नीतीश कुमार बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं. यह नौवीं बार होगा जब बतौर बिहार के सीएम नीतीश कुमार शपथ लेने जा रहे हैं. जहां नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, वहीं भाजपा की ओर से दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे.

यह भी पढें: 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version