PM Modi: डीपफेक को PM Modi बताया सबसे बड़ा खतरा, जताई गहरी चिंता

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी ने दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया. इस आयोजन में देश भर के विशिष्ट मेहमानों को निमंत्रण दिया गया था. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी को शुभकानाएं दी और संबोधित किया है. अपने संबोधन में पीएम ने कई अहम बातों को शामिल किया. इस दौरान उन्होंने एआई के गलत प्रयोग, नए नए डीपफेक वीडियो को लेकर भी आगाह किया.

डीपफेक एक बड़ा संकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “AI और डीपफेक एक बड़ा संकट है. ये समाज में असंतोष की आग बहुत तेजी से फैला सकता है. इस बारे में हमारे कार्यक्रमों के जरिए लोगों को शिक्षित करें कि डीपफेक है क्या, कितना बड़ा संकट पैदा कर सकता है और इसके प्रभाव क्या हो सकते हैं, इसको उदाहरण के साथ लोगों को बताया जाए.”

Bihar Politics: BJP के यादव सम्मेलन पर सधे अंदाज में तेजस्वी यादव का जवाब, जानिए क्या कहा?

वोकल फॉर लोकल पर दिया जोर
दिवाली मिलन समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को लोगों का समर्थन मिला है. इस एक सप्ताह में 4.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का करोबार हुआ है. ये देश के लिए बहुत बड़ी बात होती है, इससे हर छोटे-मोटे व्यक्ति की कमाई होती है. मैं इसी ताकत के आधार पर कहता हूं कि हम ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकते हैं.

पीएम ने छठ पूजा की दी बधाई
दिल्ली में आयोजित दिवाली मिलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं. छठ का पर्व भी अब राष्ट्रीय पर्व बन गया है तो ये और खुशी की बात है. पहले कुछ राज्यों के पर्व ज्यादातर वहीं सीमित रहते थे, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दुनिया का जैसे-जैसे प्रभाव बढ़ा है उसका एक असर है जैसे नवरात्रि, दुर्गा पूजा अब वैश्विक हो गई है और छठ पूजा भी अब देश के हर कोने-कोने में किया जाता है.”

पीएम ने जारी की किसान सम्मान योजना की 15वीं किस्त, झारखंड को 50 हजार करोड़ की दी सौगात

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version