Lok Sabha Election: यूपी में कांग्रेस और सपा में बनी बात! इतने सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस; ऐसे तय हुआ सीट का फॉर्मूला

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Politics: उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद आखिर इंडिया गठबंधन का फार्मूला तय हो गया है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि दो सीटों को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से बदलाव की मांग की है. मंगलवार को ही समाजवादी पार्टी की तरफ से कांग्रेस को 17 सीटों की लिस्ट भेज दी गई थी, जिसपर कांग्रेस को सहमति बनाने की बात कही गई थी.

समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपने 31 प्रत्याशियों का नाम जारी कर दिया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन तय नहीं हो पा रहा है. आज इस बात की जानकारी सामने आई है कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात बन गई है. गठबंधन का आधिकारिक ऐलान आज शाम को होगा.

गठबंधन तय होने के बाद क्या बोले अखिलेश

जानकारी दें कि जब गठबंधन को लेकर सपा के मुखिया अखिलेश यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अंत भला तो सब भला. हां, गठबंधन होगा. कोई विवाद नहीं है. सब कुछ जल्द ही स्पष्ट होगा. सामने आ जाएगा. कुछ घंटों में सबकुछ सामने होगा.

यह भी पढ़ें: MP News: उमरिया में हाथी ने ली वृद्ध की जान, नाती घायल

Latest News

दुनिया में तेल संकट के बीच ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत के लिए खुला होर्मुज का गेट

Indian Ship In Hormuz: पश्चिम एशिया में बढ़ते रणनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर लगे...

More Articles Like This

Exit mobile version