ICC World Cup 2023: विश्व कप से पहले कंगारू टीम को लगा झटका, टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Must Read

ICC World Cup 2023: क्रिकेट के फैंस विश्व कप 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विश्व कप से पहले टीमों की टेंशन दूर होने की जगह बढ़ती जा रही है. बता दें कि इस मेगा इवेंट का आगाज आगामी 5 अक्टूबर से होगा. इसके लिए जल्द ही टीमों का ऐलान शुरू हो जाएगा. विश्व कप की तैयारियां जोरों पर हैं. खिलाड़ियों फिटनेस टेस्ट भी किया जा रहा है. इस बीच कंगारू टीम को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. विश्‍व कप से पहले ये टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है, लेकिन इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया के प्लेयर को टीम से बाहर कर दिया गया है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

ये स्टार खिलाड़ी हुए टीम से आउट
ऑस्ट्रेलियाई टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 5 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. इससे पहले टीम के स्‍टार ऑलराउंडर ग्‍लेन मैक्‍सवेल टी20 सीरीज के लिए डरबन में प्रैक्टिस करने के वक्त चोटिल हो गए. ICC की वेबसाइट के अनुसार मैक्सवेल की एड़ी में चोट लगी है, जिसके कारण वह वापस ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं. उनके साथ उनकी पत्नी भी हैं. राहत की बात ये है कि मैक्सवेल को गंभीर चोट नहीं आई है. हालांकि, वो विश्‍व कप खेलेंगे या नहीं इस बाबत कोई खबर नहीं आई है.

इस मामले में टीम के चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने ग्‍लेन के चोटिल होने को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि टीम ग्‍लेन को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं उठा सकती. हम मैक्सवेल की रिकवरी पर ध्यान देंगे. हम उम्मीद करते हैं कि वो विश्वकप से पहले भारत के खिलाफ होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलें.

आपको बता दें कि मैक्सवेल के साथ-साथ स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क डेविड वार्नर, जोश हेजलवुड और कैमरून ग्रीन भी टी20 में नहीं खेलेंगे.

टीम में मिली मैथ्‍यू वेड को जगह
मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके चोटिल होने पर ऑस्‍ट्रेलिया ने मैक्सवेल की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को टीम में शामिल किया है. पहले वह टीम में नहीं थे, लेकिन अब उन्हें वापस बुला लिया गया है. अब मैथ्यू के पास अच्‍छा मौका है कि वह शानदार खेल दिखाकर विश्‍व कप के लिए अपनी टीम में अपनी जगह पक्‍की कर लें. बता दें कि टी20 विश्व कप 2022 में मैथ्‍यू वेड ने आखिरी बार खेला था.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने पापा के कान में कही ऐसी बात, पीटने दौड़ पड़े पिता जी, देखिए मजेदार वीडियो

Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This