IND vs SL: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार में ही जीता सोना, श्रीलंका को मात दे रचा इतिहास

Asian Games: हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. टीम इंडिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 117 रन का लक्ष्य रखा था. भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 116 रन बनाए. इसके बाद भारतीय टीम ने अपना बेस्‍ट प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 97 रन पर ही रोककर गोल्‍ड मेडल को अपने नाम कर लिया.

भारत ने जीता स्‍वर्ण पदक

भारत और श्रीलंका के इस महामुकाबले में भारतीय टीम के स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली. वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए. इसके अलावा तितास साधु ने तीन विकेट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट लिए. इस तरह टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबला 19 रन से मात देकर स्‍वर्ण पदक को जीत लिया.

कुछ इस तरह रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन  

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी. शेफाली वर्मा 15 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद स्मृति ने जेमिमा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी निभाई. वहीं, मंधाना ने 45 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली. जबकि ऋचा घोष नौ रन, दो मैचों के प्रतिबंध के बाद टीम में वापसी कर रहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर दो रन, पूजा वस्त्राकर दो रन बनाकर आउट हुईं. जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 गेदों में पांच चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली. दीप्ति और अमनजोत एक-एक रन बनाकर नाबाद रहीं. श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी, सुगंदिका कुमारी और इनोका रानावीरा ने दो-दो विकेट लिए।

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version