अस्पताल पहुंची Radhika Gupta ने की भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की तारीफ, बोलीं- ‘विकसित देशों’ में चिकित्सा सेवाएं…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Radhika Gupta: एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ और प्रबंध निदेशक राधिका गुप्ता चोट लगने के बाद मुंबई के एक अस्पताल गईं और वहां की व्यवस्था देख उन्होंने खूब तारीफ की. उन्‍होंने कहा, भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार होता दिख रहा है. दिल्ली हो या मुंबई हर जगह नई तकनीक के आने से सुविधाओं में इजाफा तेजी से हो रहा है.

राधिका गुप्ता ने भारत के स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की तारीफ

दरअसल, राधिका गुप्ता को गिरने के बाद सिर में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्‍पिटल में भर्ती कराया गया था. इमरजेंसी में दाखिल होने के बाद राधिका गुप्‍ता को टांके भी लगाए गए. इसके बाद राधिका गुप्ता ने भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की खूब तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया. उन्‍होंने लिखा कि कई बार देखा है कि ‘विकसित देशों’ में चिकित्सा सेवाएं धीमी गति से काम करती हैं. यहां इमरजेंसी में भी लोगों को लंबे समय के लिए इंतजार करना पड़ता है. बीमा के लिए बहुत सारा पैसा चुकाने के बावजूद सिर से खून बहने पर भी चिकित्सा देखभाल तुरंत नहीं मिलती.

राधिका ने और क्या कहा ?

वहीं, हम एक आदर्श देश नहीं हैं, लेकिन फिर भी ऐसी कई चीजें हैं जो हम सही करते हैं और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं.  उन्‍होंने आगे कहा, ‘पिछले रविवार को मैं बुरी तरह से गिर गई और उसके बाद मेरे सिर में चोट लगी. मुझे आपातकालीन चिकित्सा के लिए ले जाया गया. रविवार की सुबह होने के बावजूद, मैं जसलोक अस्पताल की कुशल टीम की बदौलत कुछ ही घंटों में एम्बुलेंस से पहुंची और टांके लगवाने में कामयाब रही. इसके बाद ढाई घंटे बाद मैं घर वापस आ गई.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version