5 साल के गीतांश ने 1 मिनट 35 सेकेंड में हनुमान चालीसा पढ़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, राष्‍ट्रपति करेंगी सम्‍मानित

Hanuman Chalisa World Record: कड़ी मेहनत और अभ्यास के दम पर कुछ भी करना संभव है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पंजाब के बठिंडा में 5 साल के बच्चे ने ये बात सच कर दिखाया है. दरअसल, बठिंडा निवासी बच्‍चे ने महज 1 मिनट 35 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ करके इतिहास रच दिया है. इतिहास रचते हुए नन्‍हें गीतांश गोयल ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपने नाम दर्ज खुद का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

गीतांश के इस कारनामे से राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काफी खुश हैं. इसलिए गीतांश गोयल को राष्‍ट्रपति भवन में सम्‍मानित करने का फैसला किया गया है. बता दें कि साल 2018 में झारखंड के हजारीबाग निवासी 5 वर्षीय युवराज ने 1 मिनट और 55 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ करके रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद युवराज का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया.

खुद तोड़ा अपना पुराना रिकॉर्ड
इसके 4 बाद बाद साल 2022 में गीतांश ने युवराज के रिकॉर्ड को ब्रेक किया. मात्र 1 सेकंड के अंतर से गीतांश ने ये खिताब अपने नाम कर लिया. तब गीतांश ने 1 मिनट 54 सेकंड में हनुमान चालीसा पढ़कर ये रिकॉर्ड ब्रेक किया था. अब उन्होंने खुद अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version