सुनो सरकार! यूपी पुलिस ‘शाकाहारी भोजनालय’ में खा रही मुर्गा बिरयानी?

UP Police Demand Chicken Biryani: ‘आपकी सेवा में सदैव तत्पर’ रहने वाली यूपी पुलिस के कारनामों की लिस्ट लंबी है. इस बीच एक वीडियो हमीरपुर पुलिस (Hamirpur News) का सोशल मीडिया पर वायरल है. बताया जा रहा है कि नशे की हालत में यूपी 112 की पुलिस सदर कोतवाली इलाके के पंडित भोजनालय पर पहुंची और वहां पर बैठ कर मुर्गा बिरयानी खाने लगे. भोजनालय के संचालक ने इस बात को लेकर मना कर दिया जिसके बाद पुलिस के सिपाही ने संचालक को जेल में डालने तक की धमकी दे डाली. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, 31 जुलाई की देर शाम नशे की हालत में यूपी 112 की पुलिस सदर कोतवाली इलाके के शाकाहारी पंडित भोजनालय पहुंची. यहां पर एक सिपाही बैठ कर मुर्गा बिरयानी खाने लगा. होटल संचालक ने पुलिस के सिपाही को ऐसा करने से मना किया जिसके बाद सिपाही से होटल संचालक की बहस हो गई. अब पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कोतवाली में की गई शिकायत
शाकाहारी पंडित भोजनालय के संचालक सुनील तिवारी ने इस पूरे मामले की तहरीर कोतवाली में दी. इस शिकायत में उन्होंने बताया कि 31 जुलाई की रात को लगभग 9.30 बजे के आस पास 112 में तैनात कांस्टेबल होटल में आए और खाना मांगा. इस बीच सिपाही अपने साथ मुर्गे का गोश्त लेकर वहां पहुंचा था. जैसे ही होटल कर्मचारी खाना लेकर पहुंचा वैसे सिपाही रामवीर सिंह पैक चिकन बिरयानी निकाल कर खाने लगे. सिपाही को होटल संचालक ने ऐसा करने से मना कर दिया और कहा कि ये शाकाहारी भोजनालय है यहां पर मीट खाना मना है. होटल संचालक के मना करने के बाद सिपाही गुस्सा हो गया और संचालक के साथ गाली- गलौज करनी शुरु कर दी. स्थिति बिगड़ती देख वहां पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया.

सिपाही ने दी झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी
होटल संचालक सुनील तिवारी ने बताया कि सिपाही ने उसे झूठे मुकदमें फंसाने की साथ में होटल बंद कराने की धमकी दी है. पीड़ित ने हमीरपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पूरे प्रकरण में कोतवाल दुर्गविजय सिंह का कहना है कि होटल के संचालक की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढें-

Latest News

Sensex opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, 400 अंक फिसला सेंसेक्स 

Sensex opening Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की. यह लगातार...

More Articles Like This

Exit mobile version