MP Weather Forecast: मध्यप्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट, भोपाल, उज्जैन समेत 20 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश का कहर शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं. जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों को आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर इस बीच 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. आइए जानते हैं, मध्यप्रदेश में वो कौन-कौन से जिले हैं, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

इन 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के सिहोर,उज्जैन, बैतूल जिलों में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, खंडवा, देवास, शाजापुर, मंदसौर, छिंदवाडा, सिवनी, सागर, राजगढ, और नीमच में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग की मानें तो सीहोर, उज्जैन, बैतूल में बारिश के साथ ही जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, भोपाल, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, देवास शाजापुर, मंदसौर और नीमच जिले में भारी बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही यहां आने वाले कुछ दिनों तक बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है.

ये भी पढ़ेेः दिल्ली में हादसा: बारिश से झील बनी मेट्रो साइट पर नहाने गए तीन बच्चे डूबे, मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version