किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त पर बड़ी अपडेट आई सामने, खाते में इस दिन आएगी राशि

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है. बहुत जल्द ही आपके खाते में 2000 रुपये आने वाले हैं. अभी तक इस योजना की 13 किस्तें खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है. बता दें कि किसानों की आर्थिक सहायता देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से साल में 6000 रुपए किसानों के खाते में डाले जाते हैं. जिसकी 14वीं किस्त का इंतजार किसान कर रहे हैं. किसानों को अब 14वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में एक बड़ी जानकारी सामने निकल कर आई है.

यह भी पढ़ें-

इस हफ्ते आ सकती है राशि
साल में तीन बार ट्रांसफर की जाने वाली इस राशि की अभी तक कुल 13 किस्त किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है. माना जा रहा है कि इस हफ्ते किसानों के खाते में अगली किस्त आएगी. दरअसल, पीएम मोदी आगामी 28 जुलाई को राजस्थान के नागौर में रहेंगे जहां पर वो पीएम किसान किस्त को लेकर घोषणा कर सकते हैं.

इस बात का रखें ध्यान
अगर आप भी किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे हैं को इस बात का ध्यान रखें कि आपके बैंक अकाउंट में केवाईसी हो. जिससे बिना किसी रोक के आसानी से आपके खाते में पैसे जा सकें. कई बार ये देखा गया है कि बैंक खातों का संचालन ना होने के कारण बैंक द्वारा ये खाते निष्क्रिय श्रेणी में डाल दिए जाते हैं. अगर आपके अकाउंट में भी केवाईसी नहीं है तो इसको pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपडेट करा सकते हैं.

Latest News

हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब में अरामको के ठिकानों पर किया हमला, तेज धमाकों से हिला रियाद

Houthi Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई जोरदार धमाके सुने गए. ये विस्फोट देश के नागरिक सुरक्षा...

More Articles Like This

Exit mobile version