Trending News: शादी के बंधन में बंध सकती हैं SDM ज्योति मौर्या! मनीष दुबे पर केस खत्म होते ही रास्ता होगा साफ

SDM Jyoti Maurya: सोशल मीडिया पर अपने प्यार और फरेब को लेकर काफी चर्चित, एसडीएम (SDM) ज्योति मौर्या लगातार वायरल हो रही हैं. ज्योति मौर्य मामले में एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसके बाद वह फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं. दरअसल, ऐसा बताया जा रहा है कि ज्योति मौर्य जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा. वह शादी किसी और से नहीं बल्कि उसी मनीष दुबे से करेंगी जिनके साथ उनका अफेयर है. बताया जा रहा है कि कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ दर्ज केस जल्द खत्म होने वाला है. ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने भी उनके खिलाफ की गई भ्रष्टाचार की शिकायत को वापस ले लिया था.

मनीष दुबे केस का मामला
ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य के आरोपों के बाद काफी समय से मनीष दुबे के खिलाफ जांच चल रही थी, लेकिन जांच में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले. ऐसे में कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है और मनीष को बरी किया जा सकता है. ज्योति मौर्य पहले ही अपने केस को खत्म कर चुकी हैं और मनीष दुबे भी बरी हो सकते हैं तो ऐसे में दोनों के शादी का रास्ता साफ हो जाएगा. मनीष दुबे के साथ अपने रिश्ते का खुलासा ज्योति मौर्य ने पहले ही कर दिया था.

ये भी पढ़ें- Entertainment: भीड़ में की गई है मारने की कोशिश… राखी सावंत ने लगाया बड़ा आरोप

आलोक मौर्य भी वापस ले चुके हैं केस
सफाईकर्मी के पद पर तैनात ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और जांच की मांग की थी. हांलाकि, आलोक मौर्य ने बाद में शिकायत वापस ले ली. पत्नी ज्योति मौर्य के खिलाफ उन्होंने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने शिकायत के समर्थन में उस कथित डायरी के पन्नों के फोटोग्राफ भी पेश किया था, जिसमें लाखों रुपये के लेनदेन का पूरा हिसाब था. वह केस अब खत्म हो चुका है.

ज्योति और मनीष की लव स्टोरी
आपको बता दें कि, आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य की शादी 2010 में हुई थी. जानकारी के अनुसार, आलोक मौर्य का चयन पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में हुआ था. फिर उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई करवाई थी, जिसके बाद साल 2015 में ज्योति का चयन एसडीएम पद पर हो गया था, लेकिन ज्योति का अफेयर मनीष के साथ चलने लगा. ज्योति और मनीष की लव स्टोरी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थी. ज्योति और आलोक का रिश्ता खत्म हो गया और उधर मनीष दुबे भी अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version