Snake on Shivling: जब शिव मंदिर में महिला के गले में लिपट गए नागराज, जानिए फिर क्या हुआ?

Must Read

Snake on Shivling in Khandwa: सावन का पावन महीना चल रहा है. इस महीने शिव मंदिरों में भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा की जा रही है. लोग शिवलिंग पर और नाग देवता की मूर्ति पर जलाभिषेक कर रहे हैं, लेकिन सोचिए यदि आप मंदिर में पूजा करने गए हों और आपके सामने अचनाक नागराज आ जाए तो आपका क्या हाल होगा? जाहिर सी बात है कि आप डर जाएंग और वहां से तुरंत भागने का प्रयास करेंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला पूजा करने गई तो उसके पास गेहूंवन सांप आ गया. जिसे महिला ने अपने गले में लपेट लिया. जानिए पूरा मामला…

जानिए पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला खंडवा जिले के मुंदी थाने के उटावट गांव की है. जहां एक महिला गांव के शिव मंदिर में पूजा करने गई. जब वह पूजा कर रही थी, तो उसी दौरान वहां एक गेहूंवन नाग निकल आया और महिला के पास आ गया. हैरान की बात यह कि महिला सांप को देखने के बाद न तो डरी और न ही नाग को भगाने का प्रयास किया. जिसके बाद सांप महिला के पास आकर बैठ गया और धीरे-धीरे उसके गले में लिपट गया. महिला गले में नाग को लपेट कर घंटो तक बैठी रही.

इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी, तो देखते ही देखते मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों ने महिला और नाग की पूजा-पाठ शुरू कर दी. बता दें के सावन के महीने में शिव मंदिर में हुई यह अनोखी घटना चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है.

वन विभाग ने दी चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना की जानकारी जैसी ही वन विभाग की टीम को लगा तो वह मौके पर पहुंची और नाग का रेस्क्यू किया. जांच में पता चला कि एक सांप की रीढ़ की हड्डी टूटी थी, जिसकी वजह से वह चल फिर नहीं सकता था. वन विभाग सांप को अपने कब्जे में लेकर लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसी हरकत दोबारा की तो वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः UP में थमी बारिश की रफ्तार, MP में झमाझम बारिश का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This