UP News: स्कूलों में एक बार फिर से बढ़ा ग्रीष्मावकाश, जानिए कब खुलेंगे विद्यालय

School Closed: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में अवकाश को 2 जुलाई तक विस्तृत कर दिया गया है. इससे पहले ग्रीष्माकालीन अवकाश को 26 जून तक को लिए बढ़ाया गया था. दरअसल, प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान स्कूल पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. सरकार के इस फैसले से अभिभावकों को राहत मिली है.

2 जुलाई को खुलेंगे स्कूल
जानाकारी हो कि परिषदीय स्कूलों में 19 मई से 15 जून तक ग्रीष्माकालीन अवकाश होता है. इस साल पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने इसको 26 जून कर बढ़ाया था. वहीं अब अवकाश को और विस्तार देते हुए 2 जुलाई तक कर दिया गया है. अब सभी विद्यालय 3 जुलाई को खुलेंगे.

ये भी पढ़ेंः Weather Update: Heat Wave के बाद IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी, जानिए कहां बदलेगा मौसम

सरकार ने जारी किया आदेश
उल्लेखनीय है योग दिवस के दिन विद्यालयों को खोलने के निर्देश थे. इसके पीछे की वजह थी स्कूलों में योगाभ्यास कराना था. पहले ग्रीष्मावकाश की अवधि 26 जून तक थी. अब भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के कारण इसे छह दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. परिषद ने स्कूल खुलने से पहले पर्याप्त साफ-सफाई और शौचालय व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं. यह आदेश न केवल सरकारी बल्कि निजी संस्थानों पर भी लागू होगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version