Weather Update: Delhi-NCR के लोगों को गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम ने करवट ले ली है. बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही बारिश का शिलशिला शुरू हो गया है. झमाझम हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आईएमडी की मानें तो 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहेगा.

ये भी पढ़े:- Rashifal 19 June 2023: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकते हैं कई अच्छे प्रस्ताव, पढ़ें कैसा है आपका आज का राशिफल…

शनिवार को भी मौसम ने करवट ली थी
गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय का असर तो कम हो गया है. लेकिन, शुक्रवार को इसका व पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में देखने को मिला था. दिल्‍ली में शनिवार को भी तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई थी. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली.

ये भी पढ़े:- डेमोक्रेसी पर डोर्सी के सवाल, एंटी इंडिया गैंग का नया शिगूफा

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version