Skin Care Tips: चंद दिनों में गायब होगी चेहरे की झुर्रियां, करें ये आसान उपाय

Skin Care Tips: आज के दौर में चाहे महिला हो या पुरुष, बुढ़ा हो या जवान, हर कोई खुद को सुंदर देखना चाहता है, लेकिन कभी-कभी हमारे चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं और हमारी सौदर्यता को बिगाड़ देती है. ऐसे में यदि आप भी उम्र के साथ चेहरे पर आ रही झूर्रियों से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे आपके चेहरे की झुर्रियां कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी.

आप आयुर्वेदिक लेप की मदद से त्वचा की सुंदरता हासिल कर सकते हैं. इससे डार्कनेस, डलनेस, ज्यादा सीबम आना, रूखापन, बेजान त्वचा, ओपन पोर्स और रिंकल्स को दूर किया जा सकता है, इसके लिए आपको चंद उपाय करने होगें. आइये जानते हैं, लेप बनाने की विधी व सामग्री के बारे में…

सबसे पहले एक चम्मच बेसन लें उसमें एक चम्मच शहद, एक चम्मच सरसों का तेल, एक चम्मच गुलाबजल इन सभी चीजों को एक कटोरी में मिक्स करके लेप तैयार कर लें. इस लेप को त्वचा पर लगाने से त्वचा में कसावट आने लगती है, जिससे झुर्रियां गायब हो जाती हैं.

इस तरह करें प्रयोग
लेप को चेहरे पर लगाने से पहले आपको चेहरा अच्छी तरह धोना होगा. फिर लेप को चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं और 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें. पेस्ट के पूरी तरह सूखने के बाद फेस को गुलाबजल, दूध या साफ पानी से गीला कर लें और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए इस लेप को छुड़ा लें. अब चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब ऐलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर मसाज करें. एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखेगा जिससे किसी तरह की इरिटेशन नहीं होगी.

ये भी पढ़ेंः EYE FLU TREATMENT: आई फ्लू से बचने के लिए बिल्कुल न करें ये काम, हो जाएंगे परेशान!

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है. यह कोई चिकित्सकीय सलाह नहीं है. इसे अपनाने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह अवश्य लें. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version