अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में पलटी बस, 25 यात्रियों की मौत, 27 अन्य घायल

Kabul: अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बस के पलट जाने से 25 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि, 27 अन्य घायल हो गए हैं. आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.

घायलों को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्रों में पहुँचाया

यह घटना दक्षिणी कंधार को काबुल से जोड़ने वाले राजमार्ग पर स्थित अरघांडी इलाके में हुई. मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्रों में पहुँचाया. यह हादसा अफ़ग़ानिस्तान में सड़क सुरक्षा के लिहाज़ से एक विनाशकारी सप्ताह के बाद हुआ है.

एक यात्री बस में लग गई थी आग 

जिसमें लगभग 100 लोगों की मौत की सूचना है. सबसे घातक घटना इस सप्ताह की शुरुआत में पश्चिमी हेरात प्रांत में हुई. जब ट्रक से टकराने के बाद एक यात्री बस में आग लग गई थी. हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 79 लोगों की जलकर मौत हो गई. प्रांतीय पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शां प्रांत में एक सड़क हादसा हुआ.

लापरवाही के कारण पलट गया था एक यात्री वाहन 

इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगर ने बताया कि यह घटना 24 अगस्त को कोहिस्तान ज़िले के पुल-ए-शोपे इलाके में हुई, जहाँ लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण एक यात्री वाहन पलट गया था.

इसे भी पढें. सिंगर टेलर स्विफ्ट ने ट्रैविस केल्सी से की सगाई, डायमंड की रिंग-रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें बनीं सुर्खियां

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version