रूसी NSA से Ajit Doval की मुलाकात, यूक्रेन- रूस संघर्ष रोकने की ओर बढ़ा पहला कदम

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajit Doval Russia Visit: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस दौरान रूस की यात्रा पर हैं. रूस की यात्रा के दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से मुलाकात की. दोनों अधिकारियों के बीच इस दौरान कई मुख्य मुद्दों पर बातचीत की. इस बैठक के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने यूक्रेन संघर्ष का समाधान खोजने में भारत की संभावित भूमिका और ‘पारस्परिक हितों’ के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की.

दरअसल, बुधवार शाम को डोभाल-शोइगु की बैठक ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सम्मेलन के दौरान हुई थी.

रुस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर हुई बात

मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबरों की मानें तो 23 अगस्त को कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ पीएम मोदी की बातचीत को लेकर भी दोनों देशों के सुरक्षा सलाहकारों के बीच बातचीत हुई. अजीत डोभाल की रूस की यात्रा पर भारतीय दूतावास ने कहा कि रुस की यात्रा यहां पर भारतीय दूतावास ने डोभाल और शोइगु की मुलाकात दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और पारस्परिक हितों के अहम मुद्दों पर चर्चा की

भारत दोनों देशों की मध्यस्थता को तैयार

उल्लेखनीय है कि भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की रूस यात्रा पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा के कुछ हफ्तों बाद हो रही है. यूक्रेन की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेेलेंस्की से मुलाकात की थी और कहा था कि भारत क्षेत्र में शांति बहाली के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है.

वहीं, पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान रूस केे राष्ट्रपति पुतिन ने भी एक बयान में कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए वह भारत, चीन और ब्राजील की मध्यस्थता को स्वीकार कर सकते हैं.

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी रूस- यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कहा कि भारत संघर्ष की शुरुआत से ही शांति के पक्ष में रहा है. भारत इस संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए व्यक्तिगत रूप से योगदान देने के लिए तैयार है. हाल के दिनों में ही इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने जेलेंस्की से वार्ता की और कहा था कि भारत और चीन इस संघर्ष का समाधान खोजने में भूमिका निभा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Wolf Attack: भेड़िये ने महिला पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version