Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पूल बी के मैच में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारतीय टीम ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली थी. पहले क्वार्टर में लालरेम्सियामी ने ओपन प्ले से गोल करके स्कोरिंग की शुरुआत की, जिसके बाद दूसरे क्वार्टर के आखिर में इशिका ने गोल किया.

ज्यादातर अटैक को रोकने में कामयाब

पहले हाफ में जापान भारत के ज्यादातर अटैक को रोकने में कामयाब रहा, लेकिन भारत ने स्ट्राइकिंग सर्कल के अंदर मिले मौकों का फायदा उठाकर नियंत्रण बनाए रखा. तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त 3-0 कर ली, जब नवनीत कौर ने सर्कल के अंदर बॉल ली, दाईं ओर मुड़ीं और जापानी गोलकीपर के ऊपर से उसे दूर कोने में डाल दिया. चौथे क्वार्टर की शुरुआत में जापान की कोबायाकावा शिहो ने टीम के लिए एकमात्र गोल किया.

भारतीय टीम की यह लगातार चौथी जीत

भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखते हुए 3-1 से जीत हासिल की. भारतीय टीम की यह लगातार चौथी जीत थी. हॉकी के अलावा शुक्रवार का दिन भारत के लिए शूटिंग की वजह से भी अच्छा रहा. भारत को शूटिंग में एक गोल्ड और एक रजत पदक मिले हैं. भारत के लिए सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. दोनों ने मिलकर फाइनल में 484.6 का एशियाई रिकॉर्ड स्कोर बनाया.

सटीकता के साथ लगातार बेहतरीन प्रदर्शन

भारतीय जोड़ी ने दबाव वाले फाइनल में हिम्मत नहीं हारी और सटीकता के साथ लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्टैंडिंग में टॉप पर रही. दक्षिण कोरिया के सुहयोन होंग और गेउन चू ने 478.0 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि ईरान के वाहिद गोलखंडन और हानियेह रोस्तमियान ने 415.8 के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. सुरुचि और कमलजीत के लिए यह पल सिर्फ पोडियम पर सबसे ऊपर खड़े होने से कहीं ज्यादा था.

टीम फाइनल में सिल्वर मेडल जीता

उनके 484.6 अंकों के प्रयास ने एशियन रिकॉर्ड बुक में फिर से नाम लिख दिया. इसके अलावा ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय शूटिंग टीम ने शुक्रवार को ऐची प्रीफ. जनरल शूटिंग गैलरी में शानदार प्रदर्शन के बाद पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम फाइनल में सिल्वर मेडल जीता.

इसे भी पढ़ें. Deendayal Upadhyaya Jayanti: पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर PM मोदी का संदेश, बोले- अंत्योदय ही राष्ट्र निर्माण का आधार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version