‘संन्यास लेने का कोई सवाल ही नहीं’, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर बीसीसीआई के अधिकारी का बड़ा दावा

New Delhi: अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के के इंटरनेशनल करियर को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के ओपनर बल्लेबाज के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई सवाल ही नहीं है. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गए टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर खूब चर्चा हुई.

लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे

मीडिया रिपोर्ट में ये दावा कर दिया गया था कि लॉर्ड्स में वह अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे, लेकिन इसी मैच में रोहित ने दमदार शतकीय पारी खेलकर रिटायरमेंट की बात करने वालों को चुप करा दिया. रोहित के भविष्य पर तब सवाल उठे थे जब ऐसी खबरें आई थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज उनके लिए भारत के लिए आखिरी हो सकती है, जिसमें मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उन्हें बताया था कि वह 2027 अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए उनकी योजनाओं में अब नहीं हैं.

रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा

राजीव शुक्ला ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, “रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा हैं और खेलना जारी रखे हुए हैं. मीडिया और सोशल मीडिया पर जो बातें चल रही हैं, उनका कोई मतलब नहीं है. फिलहाल उनके संन्यास का कोई सवाल ही नहीं है.” उन्होंने मौजूदा भारतीय टीम मैनेजमेंट और नेतृत्व का भी समर्थन किया. उन्होंने कहा, “हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन टीम में कौन रहता है और कौन नहीं, इसका फैसला चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है. भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मैच जीत रही है, इसलिए फिलहाल किसी बदलाव की जरूरत नहीं है.”

जगह को लेकर बहस फिर से शुरू

रोहित का शतक तब आया जब वह सीरीज के पहले दो मैचों में संघर्ष कर रहे थे, जिससे टीम में उनकी जगह को लेकर बहस फिर से शुरू हो गई थी. हालांकि, लॉर्ड्स में उनकी पारी ने उनकी पुराने दिनों और उनकी टीम में अहमियत की याद दिला दी. हालांकि, इसके बावजूद ऐसे मजबूत संकेत मिले हैं कि बोर्ड विश्व कप के लिए यशस्वी जायसवाल और अन्य युवा विकल्पों पर विचार कर रहा है. क्योंकि चोट और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए रोहित का विकल्प होना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें. PM Modi के Hello Friends वाले इंस्टा वीडियो ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 300 मिलियन व्यूज

Latest News

शक्तिशाली तूफान ‘नोल’ को लेकर चीन-हांगकांग में हाई अलर्ट! ट्रेन सेवाएं स्थगित, उड़ानें भी प्रभावित

New Delhi: चीन और हांगकांग में शक्तिशाली तूफान 'नोल' के कारण हाई अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके चलते...

More Articles Like This

Exit mobile version