शेख हसीना की मजबूरी या हिंदू राष्ट्र जरूरी, आखिर भारत ही क्यों आईं बांग्लादेश की पीएम

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kangana Ranaut On Sheikh Hasina: बांग्लादेश में लगातार बिगड़ते हालातों को देखकर शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अपनी सुरक्षा को देखते हुए शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा. अपना मुल्क छोड़कर शेख हसीना भारत आ चुकी हैं. वहीं, अब उनके भारत आने पर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने शोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो हर तरफ अब चर्चा का विषय बन चुका है.

कंगना रनौत ने कही ये बात

शेख हसीना के भारत आने पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “भारत हमारे आस-पास के सभी इस्लामिक गणराज्यों की मूल मातृभूमि है. हम सम्मानित और खुश हैं कि बांग्लादेश की माननीय प्रधानमंत्री भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं.”

‘मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं’

कंगना रनौत ने आगे लिखा, “लेकिन भारत में रहने वाले सभी लोग पूछते रहते हैं कि हिंदू राष्ट्र क्यों? राम राज्य क्यों? खैर, यह स्पष्ट है कि क्यों!!! मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां तक कि खुद मुसलमान भी नहीं. अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन में जो कुछ भी हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. हम भाग्यशाली हैं कि हम राम राज्य में रह रहे हैं.”

बांग्लादेश में बिगड़े हालात

दरअसल, पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से आरक्षण वाले मामले में देशव्यापी प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है. देश में जारी हिंसा के बीच शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और अपनी सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने ढाका छोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हसीना कुछ दिन भारत में रह सकती हैं.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में बनेगी अंतरिम सरकार, ब्रिटेन ने नहीं दी शेख हसीना को शरण! जानिए अब कहां जाएंगी?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version