चीन में मालवाहक जहाज में लगी आग, 25 लोगों की जिंदा जलकर मौत, पांच अन्य बुरी तरह झुलसे

Beijing: चीन के पूर्वी बंदरगाह शहर किंगदाओ में मरम्मत के लिए लाए गए विदेशी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज में गुरूवार को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बुरी तरह झुलस गए. अग्निशमन एवं बचाव ब्यूरो के मुताबिक, जहाज में आग पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे उस समय लगी, जब ‘चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन’ की किंगदाओ बेहाई शिपबिल्डिंग कंपनी लिमिटेड में उसकी मरम्मत की जा रही थी.

बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खोज और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. घटना के समय में जहाज में कुल 42 लोग सवार थे. जिन 25 लोगों के लापता होने की सूचना थी, बचावकर्मियों ने उन सभी का पता लगा लिया, लेकिन उनमें से किसी को भी बचाया नहीं जा सका. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विदेशी मालवाहक जहाज में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है. उन्होंने बताया कि 12 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि बुरी तरह झुलसे पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

पीड़ितों को तुरंत सहायता सुनिश्चित करने के भी निर्देश

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खोज और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. शी जिनपिंग ने पीड़ितों को तुरंत सहायता सुनिश्चित करने, आग लगने की वजह की तेजी से जांच करने और जिम्मेदार लोगों को जवबदेह ठहराने के भी निर्देश दिए हैं. शी जिनपिंग ने सभी क्षेत्रीय प्रशासनों और संबंधित विभागों से कहा है कि वे इस हादसे से सबक लें, आग से जुड़े खतरों की अच्छी तरह पहचान करके उन्हें दूर करें, निवारक उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, बड़े हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं और जानमाल की सुरक्षा पर ध्यान दें.

अन्य हादसों को टालने के लिए पुरजोर कोशिश के निर्देश

प्रधानमंत्री ली कियांग ने घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने, बाद के अभियान को सावधानीपूर्वक संचालित करने और घटना के कारण संभावित अन्य हादसों को टालने के लिए पुरजोर कोशिश करने के निर्देश दिए. आग लगने की घटना लाइबेरिया के झंडे वाले मालवाहक पोत ‘ओशन मेलोडी’ में हुई. यह जहाज किंगदाओ में खड़ा है. कियांग ने स्टेट काउंसिल को निर्देश दिया है कि वह इस घटना को चेतावनी के रूप में लेते हुए सभी क्षेत्रों और विभागों में सुरक्षा एवं उत्पादन से जुड़ी जिम्मेदारियों को और कड़ा करे तथा खतरों की जांच को बेहतर बनाए.

एक प्रमुख पोत निर्माण केंद्र

किंगदाओ बेहाई शिपयार्ड ‘चीन स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन’ के प्रबंधन वाला एक प्रमुख पोत निर्माण केंद्र है. यह वाणिज्यिक पोत निर्माण, जहाजों की मरम्मत और समुद्री इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखता है. किंगदाओ बेहाई शिपयार्ड नौ किलोमीटर लंबे समुद्री तट के किनारे 330 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली के मंडावली इलाके में कहासुनी के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Latest News

हाथ की अंगुलियां खोलती हैं आपकी अमीरी और गरीबी का राज, जानें आपके पास पैसा टिकेगा या नहीं?

Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ की अंगुलियां उनके अमीरी और गरीबी का राज बताती हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version