दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस और चीनी जहाज की टक्‍कर, दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chinese and Philippines ships collide: दक्षिण चीन सागर में स्थित स्कारबोरो शोआल के पास चीन और फिलीपींस के दो जहाजों की आपस में टक्‍कर हो गई, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव गहराता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, इस टक्‍कर को लेकर चीनी तटरक्षकों ने आरोप लगाया है कि फिलीपींस के जहाज ने जानबुझकर चीनी जहाज को टक्‍कर मारी है.

बता दें कि स्कारबोरो शोआल दक्षिण चीन सागर में स्थित एक विवादित क्षेत्र है, जिसपर दोनों देश अपना दावा जताते हैं. वहीं, चीनी तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि विभिन्न दिशाओं से आए फिलीपींस सरकार के 10 से अधिक जहाज शोआल के पास जलक्षेत्र में दाखिल हुए.

चीन के कदम में पर कई देशों ने जाहिर की चिंता

चीनी तटरक्षक बल के मुताबिक, उन्‍होंने जहाजों के खिलाफ पानी की बौछारें करने वाले वाहन तैनात किए. वहीं, इससे कुछ दिन पहले चीन ने कहा था कि वह स्कारबोरो शोआल के एक हिस्से को राष्ट्रीय प्राकृतिक रिजर्व बनाने पर काम कर रहा है. हालांकि फिलीपींस की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों ने चीन के इस कदम पर चिंता जताई है. वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तो चीन के इस कदम को पड़ोसियों पर दबाव बनाने की कोशिश बताया था.

दक्षिण चीन सागर विवाद

बता दें कि दक्षिण चीन सागर को विश्व के सबसे रणनीतिक जल क्षेत्रों में गिना जाता है. यहां मछली पकड़ने के बड़े क्षेत्र हैं और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का अहम मार्ग भी यहीं से गुजरता है.  ऐसे में एक ओर जहां चीन इस पूरे समुद्री क्षेत्र पर दावा करता है. वहीं, फिलीपींस समेत कई अन्य देश अलग-अलग हिस्सों पर अपना दावा करते हैं.

इसे भी पढें:-भारत-अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग दोनों देशों की साझेदारी का मजबूत स्तंभ: विनय मोहन क्‍वात्रा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version