600 अकाउंट और 3500 पोस्ट …, X पर अश्लील कंटेंट के खिलाफ मोदी सरकार की सख्ती के बाद एलन मस्क का बड़ा फैसला

Elon Musk : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना नाम Twitter) के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) ने अब कंटेंट को लेकर अपनी गलती मानी है. साथ ही उन्‍होंने भारत सरकार के कानून के हिसाब से काम करने का वादा किया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एक्स प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर मोदी सरकार ने संज्ञान लिया था और इसी के बाद एक्स प्लेटफॉर्म ने उन सभी अकाउंट्स पर एक्शन लिया और उनको ब्लॉक किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, एक्स ने करीब 3,500 पोस्ट ब्लॉक की हैं और साथ ही 600 अकाउंट डिलीट कर दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि एक्स अपने प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट को अनुमति नहीं देगा और सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत ही काम करेगा. बता दें कि यह एक्शन उस घटना के एक हफ्ते बाद हुआ है.

इसके साथ ही बीते कुछ दिनों से एक्स प्लेटफॉर्म पर सर्कुलेट हो रहे अश्लील कंटेंट को लेकर विवाद चल रहा है. बताया जा रहा है कि कई ऐसे अकाउंट Grok AI की मदद से अश्लील कंटेंट जनरेट कर रहे हैं, जिसको लेकर कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की.

मस्क की कंपनी XAI ने डेवलप किया AI

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ग्रोक (Grok) असल में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का चैटबॉट है, इसको खुद एलन मस्क की कंपनी XAI ने डेवलप किया है. बता दें कि सोशल मीडिया के एक्‍स प्लेटफॉर्म पर एक्स के अलावा अलग से ऐप इंस्टॉल करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

इमेज और उसकी एडिटिंग फीचर को लेकर चर्चा

कुछ ही दिनों पहले Grok द्वारा तैयार की जा रही अश्लील इमेज और उसकी एडिटिंग फीचर को लेकर काफी चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि इसका गलत इस्तेमाल करके महिलाओं और नाबालिगों की फोटो का इस्तेमाल करके अश्लील कंटेंट जनरेट कर रहे थे. ऐसे में इसे लेकर मोदी सरकार ने गंभीरता से लेते हुए एक्स को निर्देश दिए थे, सरकार के इन सख्त निर्देशों के बाद ही एलन मस्क की तरफ से कार्रवाई की गई है.

 इसे भी पढ़ें :- ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने वाले मचाडो के बयान पर विवाद, नोबेल कमेटी का सामने आया रिएक्शन

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version