लियाम की गेंदबाजी से इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे T20 में 6 विकेट से हराया, सीरीज में मिली 2-0 की अजेय बढ़त

Cardiff: लियाम डॉसन की जोरदार गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को कार्डिफ में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए थे. पाथुम निसांका और लाहिरू उदारा ने टीम को तेज शुरुआत दी थी.

श्रीलंकाई पारी एक बार फिर धराशाई

दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 56 रन जोड़े थे, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही श्रीलंकाई पारी एक बार फिर धराशाई हो गई. निसांका ने 21 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रन, कप्तान चरिथ असालंका ने 31 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 31, वानिंदु हसरंगा ने 22 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 27 रन और लाहिरू उदारा ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए.

डॉसन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए

इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे. डॉसन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2, जबकि सोनी बाकेर और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला. 146 रन का लक्ष्य इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में हासिल कर लिया. जोस बटलर और ए डोनाल्ड ने टीम को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 51 रन जोड़ दिए. डोनाल्ड (13 गेंदों पर 21 रन) और बटलर (16 गेंदों पर 30 रन) का बैक टू बैक गिरा.

79 रन के स्कोर पर आउट

पिछले मैच के शतकवीर कप्तान हैरी ब्रूक भी 8 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में 79 रन के स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद टॉम बैंटन ने 24 गेंदों पर 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 52 रन की पारी खेल टीम को जीत दिला दी. बैंटन के साथ विल जैक्स 3 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता. लियाम डॉसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

इसे भी पढ़ें. ‘जिनपिंग से मुलाकात में अमेरिकियों की रिहाई पर बात करें ट्रंप’, अमेरिकी लॉ मेकर्स ने उठाई मांग

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version