भारत-UAE के बीच रणनीतिक साझेदारी होगी और भी मजबूत, अपने समकक्ष अल नाहयान से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dubai: विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर रविवार को संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) दौरे पर पहुंचे. यहां उन्‍होंने प्रतिष्ठित बीएपीएस हिंदू मंदिर में दर्शन पूजन किए. भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने यूएई के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ दोनों देशों के निरंतर बढ़ते विस्‍तृत रणनीतिक संबंधों पर सकारात्मक और गहन बातचीत वार्ता की. द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्होंने दुबई में क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की.

विदेश मंत्री जयशंकर ने अल नाहयान से मुलाकात पर जताई खुशी  

विदेश मंत्री जयशंकर ने यूएई के अपने समकक्ष से मुलाकात करने के बाद सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री अब्दुल बिन जायद से मुलाकात करके बहुत खुशी हुई.’’ उन्‍होंने आगे कहा, ‘‘हमारी निरंतर बढ़ती व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर सकारात्मक और गहन वार्ता हुई. क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अल नाहयान के साथ हुई चर्चा और उनके विचारों की सराहना करता हूं.’’ वहीं बीएपीएस मंदिर को एस जयशंकर ने एक्‍स एक पर पोस्ट में भारत-संयुक्त अरब अमीरात की मित्रता का प्रत्यक्ष प्रतीक बताया.

भारत और यूएई की दोस्ती हो रही गहरी

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर मंदिर में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम संस्थान (बीएपीएस) के पदाधिकारियों से मिले. इसके बाद वे अबू धाबी संग्रहालय परिसर, लूव्र में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. यह कार्यक्रम करीब 30 मिनट तक चला, जिसमें कई देशों के लोगों से शिरकत की. विदेश मंत्री की यात्रा से भारत और यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी अब और अधिक मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें :- Gautam Adani Birthday: गौतम अडानी के 62वें जन्मदिन पर हुआ स्वैच्छिक रक्तदान, कर्मचारियों ने किया ब्लड डोनेट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version