ब्रह्मांड में मिला मौत को मात देने वाला ग्रह, सच्चाई जान खगोलविद भी हैरान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Halla Planet: हमारे वायुमंडल में तमाम ग्रह और उपग्रह मौजूद है. लेकिन आज हम ऐसे ग्रह के बारे में बात करने वाले है, जिसको लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि जल्‍द ही ये ग्रह धुआ बनकर उड़ जाएगा यानी खत्‍म हो जाएगा.

एक शोध के अनुसार, हाल ही वैज्ञानिक यह जानकर हैरान हो गए कि नष्‍ट होने के लिए अभिशप्त ग्रह न केवल बचा है बल्कि अपने साइज में 150 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक विशालकाय आकार में भी बदल गया है. हालांकि इसके निष्‍कर्षो से पहले उन सिद्धांतों को चुनौती दी गई है, जिनमें अनुमान लगाया गया था कि ग्रह ‘8 उर्से माइनोरिस बी’ या ‘हल्ला’ एक मरता हुआ स्टार है, जो समय के साथ धुआं बन जाएगा.

बृहस्पति जैसा दिखता है ये ग्रह

वैज्ञानिको ने बताया कि स्टार बैकडु (8 UMI) बढ़ गया और एक लाल विशालकाय तारे में परिवर्तित हो गया है. हालांकि वैज्ञानिक साल 2015 में खोजे गए इस ग्रह के अस्तित्‍व के बारे में समझने की कोशिश कर रहे है. बता दें कि ये ग्रह यानी हल्‍ला काफी हद तक बृहस्पति ग्रह जैसा दिखता है. ये 93 दिनों में अपनी कक्षाएं पूरी करता है. वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ग्रह की अपने मेजबान ग्रह से दूरी सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी की करीब आधी मापी गई है.

हाइड्रोजन खत्म होने पर हीलियम का इस्तेमाल

शोध के दौरान वैज्ञानिको ने पाया कि ये स्टार हीलियम जला रहा था क्योंकि उसमें हाइड्रोजन खत्म हो गई थी. वही, यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी (यूएच आईएफए) में नासा हबल फेलो मार्क होन ने इसको लेकर जारी अपने एक बयान में कहा कि ‘ग्रहों की चपेट में आने से ग्रह या तारे दोनों के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं.

कैसे हुआ Halla Planet का निर्माण

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस ग्रह का निर्माण तारे के अपने मूल आकार में वापस आने के बाद हुआ होगा. वैज्ञा‍निको के अनुमान से यह भी पता चला कि हल्ला पूरे समय विस्तार मार्ग से दूर रहा. शायद इसलिए विशेषज्ञ इस मामले पर अभी बहुत कुछ कहने की बजाय आगे के अध्ययन पर ध्यान दे रहे हैं और इससे कई महत्‍वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़े:- Discover New Earth: गोलविदों ने की एक नए ग्रह की खोज, जानें इसकी खासियत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version