‘जंग खत्म कर खुद को विजेता घोषित करे ईरान’, ईरानी शासन को ट्रंप के ही भाषा में जवाब देने की सलाह

US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान को ट्रंप स्टाइल में ट्रंप को काउंटर करने की एक सलाह मिली है. ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने ईरानी शासन को सलाह दी है कि ट्रंप से न हो पा रहा है तो जंग आप ही रोक दो. उन्होंने कहा कि ईरान को खुद को विजेता घोषित कर लड़ाई रोक देनी चाहिए, डील कर लेनी चाहिए और खुद अपनी ओर से सीजफायर का ऐलान कर देना चाहिए. ये ट्रंप के खिलाफ मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है.

जरीफ का बयान US के लिए एक बडा संदेश

दरअसल, ईरान से अमेरिका-इजरायल जंग के 35 दिन हो चुके हैं. ये जंग थम नहीं रही है. ऐसे में ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जावेद जरीफ का बयान अमेरिका के लिए एक बडा संदेश है. जवाद ज़रीफ़ ने अपने देश से गुजारिश की है कि वह जीत का ऐलान करे और एक ऐसा समझौता करे जो इस संघर्ष को खत्म भी करे और अगले संघर्ष को रोके भी.

युद्ध खत्म करने का एक खाका

अमेरिका स्थित फॉरेन अफेयर्स में छपे एक लेख में ज़रीफ़ ने एक ऐसी रूपरेखा पेश की है, जिसे उन्होंने ईरान के लिए अमेरिका और इज़रायल के साथ युद्ध खत्म करने का एक खाका बताया. यह खाका तेहरान के लिए फ़ायदेमंद शर्तों पर आधारित है. जरीफ कई सालों तक ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और दूसरे देशों देशों के साथ बातचीत में ईरान का चेहरा रहे थे.

जिंदगी को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित

सुझाव में कहा गया है कि इन सभी नतीजों से ईरानी अधिकारियों को अपने देश को विदेशी दुश्मनों से बचाने पर कम और अपने लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित करने का मौका मिलेगा. दूसरे शब्दों में तेहरान उस नए और शानदार भविष्य को सुरक्षित कर सकता है, जिसके ईरानी लोग हकदार हैं.

इसे भी पढ़ें. इजरायल-कुवैत की तेल रिफाइनरी पर अटैक, लगी आग, ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी हमले तेज

Latest News

राहुल और प्रियंका में अनबन? BJP बोली- बहन की सियासी उड़ान से डर रहे राहुल, INDIA गठबंधन में भी दरार का दावा

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA के भीतर कथित मतभेदों को लेकर...

More Articles Like This

Exit mobile version