हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम का ईरान ने दिया करारा जवाब, बोला-‘बेवकूफी भरा…’

Iran US Conflict : काफी लंबे समय से ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. बता दें कि 48 घंटे के भीतर हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया, लेकिन ट्रंप के इस चेतावनी को तेहरान ने सिरे से खारिज कर दिया. ऐसे में ईरान ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि वह किसी दबाव में झुकने वाला नहीं है और इस तरह की धमकियों का जवाब देगा.

बता दें कि अमेरिका की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और इजरायल, ईरान पर दबाव बढ़ा रहे हैं. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, यह संघर्ष फरवरी के अंत में संयुक्त हमलों के बाद शुरू हुआ था. इस मामले को लेकर इजरायली अधिकारियों ने संकेत देते हुए कहा कि वे ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें वॉशिंगटन की मंजूरी का इंतजार है.

जंग में बढ़ रहा खतरा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी और ईरानी सेनाएं दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों के गिराए जाने के बाद एक लापता अमेरिकी क्रू मेंबर की तलाश कर रही हैं. हालात को देखते हुए स्‍पष्‍ट है कि दोनों देशों के बीच जंग में खतरा लगातार बढ़ रहा है, भले ही अमेरिका हवाई बढ़त का दावा कर रहा हो.

ईरान ने बंद किया हॉर्मुज

बता दें कि ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को काफी हद तक बंद कर दिया है, जो कि दुनिया के लिए तेल आपूर्ति का एक अहम रास्ता है. इसके साथ ही वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. इतना ही नही बल्कि ईरान, इजरायल और उनके सहयोगी समूहों के बीच ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आ रही हैं.

इसे भी पढ़ें :- अराघची ने बुशहर प्लांट के पास अमेरिकी-इजरायली हमले की निंदा की, खतरनाक नतीजों की दी चेतावनी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version