‘अमेरिका होर्मुज में तेल टैंकरों को सुरक्षा देकर दिखाए!’ ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती

Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका और इजरायल को सीधी सैन्य चेतावनी दी है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने चुनौती दी है कि अगर अमेरिका में दम है तो वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षा देकर दिखाए. उधर, ईरान की इस आक्रामक धमकी के बाद अमेरिका भी सतर्क हो गया है. तनाव के कारण फिलहाल इस इलाके में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है.

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का खतरा

सैंकड़ों जहाज समुद्र के बीच फंसे हुए हैं, जिससे कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में उछाल आने का खतरा पैदा हो गया है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका इस समुद्री रास्ते को सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वैश्विक तेल सप्लाई को बाधित नहीं होने दिया जाएगा और जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा.

बंद नहीं किया होर्मुज जलडमरूमध्य

ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने साफ किया है कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद नहीं किया है, लेकिन अब नियम बदल गए हैं. ईरान के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका से जुड़े किसी भी जहाज को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ईरान के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले जहाजों को ईरानी सेना रोकने की क्षमता रखती है.

ट्रंप तेल टैंकरों को सुरक्षित निकाल कर दिखाएं

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता ने सीधे राष्ट्रपति ट्रंप को निशाने पर लेते हुए कहा कि हम ट्रंप को चैलेंज करते हैं कि वे अपने युद्धपोतों के दम पर तेल टैंकरों को यहाँ से सुरक्षित निकाल कर दिखाएं. होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का वह संकरा समुद्री रास्ता है, जिस पर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था टिकी है. इसे वैश्विक तेल व्यापार की गर्दन कहा जाता है. दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल और 25% प्राकृतिक गैस इसी 39 किलोमीटर चौड़े रास्ते से होकर गुजरती है.

ईरान के तट के बेहद करीब है यह रास्ता

सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत और खुद ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा इसी रास्ते पर निर्भर है. भौगोलिक रूप से यह रास्ता ईरान के तट के बेहद करीब है. यहाँ ईरान ने अपनी एंटी-शिप मिसाइलें, घातक ड्रोन और तेज रफ्तार छोटी नौकाएं तैनात कर रखी हैं जो किसी भी बड़े जहाज को पल भर में निशाना बना सकती हैं.

इसे भी पढ़ें. Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम को बड़ी राहत, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी

Latest News

West Bengal Elections: बैरकपुर में बोले PM मोदी- बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है जनता

PM Modi Vijay Sankalp Sabha: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. आज...

More Articles Like This

Exit mobile version