इजरायल के नए रक्षा मंत्री बने इजरायल काट्ज, जंग के बीच क्यों नेतन्याहू ने याओव गैलेंट को किया बर्खास्त

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच एक साल से अधिक समय से जंग जारी है. वहीं, अब इस युद्ध की लपटें ईरान और लेबनान तक जा पहुंची है. इस बीच, इजरायल से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया है. गाजा और लेबनान से जारी जंग के दौरान नेतन्याहू के इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया है.

हालांकि याओव गैलेंट के स्‍थान पर अब इजरायल काट्ज को देश का नया रक्षा मंत्री बनाया गया है. ऐसे में अब काट्ज पर काफी कुछ निर्भर करेगा. वहीं, नेतन्याहू ने कहा है कि अब उन्हें जंग में इजरायल के सैन्य अभियानों को लेकर योव गैलेंट के अभियानों के प्रबंधन पर भरोसा नहीं है.

कौन हैं इजरायल काट्ज?

बता दें कि साल 2019 से इजरायल काट्ज देश के विदेश मंत्री का पद संभाल रहे हैं. इसके साथ ही वो नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी की ओर से साल 1998 से नेसेट (संसद) के सदस्य रहे हैं. वहीं, इजरायल काट्ज नेसेट में  विदेशी मामलों, रक्षा और न्याय को कवर करने वाली कमेटी समेत कई समितियों में भी काम कर चुके है. इतना ही नहीं, बीते दो दशकों में काट़स कृषि, परिवहन, खुफिया, वित्त और ऊर्जा विभागों सहित कई मंत्री पद संभाले हैं.

काट्ज सेना में दे चुके सेवा

इजरायल काट्ज को साल 1973 में सेना में शामिल हुए थे और साल 1977 में सेवा छोड़कर पैराट्रूपर के रूप में काम किया था. इन्‍होंने विदेश मंत्री रहते हुए अक्टूबर 2024 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को अवांछित व्यक्तित्व घोषित कर दिया था. उन्‍होंने कहा था कि वो इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करने में विफल रहे थे.

इसके अलावा, पेरिस द्वारा आगामी सैन्य नौसैनिक व्यापार शो में भाग लेंने वाली इजरायली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद काट्ज ने अपने मंत्रालय को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का आदेश भी दिया था.

इसे भी पढें:-स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन से संगीत के एक युग का अंत, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version