ईरान, लेबनान के बाद अब जॉर्डन से युद्ध करने के मूड में इजरायल, जानिए क्या है वजह

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Lebanon War:  इस समय इजरायल, ईरान, लेबनान, हिजबुल्‍लाह सभी का अकेले सामना कर रहा है. इसी बीच अब उसने आतंकवाद और आतंकवादियों के खात्मे के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का मूड बनाया है. दरअसल, फिलिस्तीन, लेबनान और ईरान के बाद अब उसने जॉर्डन से युद्ध करने की योजना बना रहा है.

बता दें कि हाल ही में उसने जॉर्डन की सेना की वर्दी पहने इजरायल में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया. इसकी पुष्टि करते हुए इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा है कि दो आतंकवादी जॉर्डन की सेना की वर्दी पहनकर इजरायल में घुसने की कोशिश कर रहे थे. ऐसे में जब उन्‍हें रूकने के लिए कहा गया तो उन्‍होंने शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गए.

तीन मीटर अंदर मिले आतंकवादी

आईडीएफ ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि दोनों घुसपैठिए जॉर्डन के सैनिक नहीं थे, बल्कि जॉर्डन की सैन्य वर्दी पहने आतंकवादी थे. फिलहाल दोनों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें जब इस घुसपैठ की जानकारी मिली तो मौके पर सैनिकों को भेजा गया, जिसके बाद इजरायली क्षेत्र में केवल तीन मीटर अंदर दोनों आतंकवादी मिल गए.

2 इजरायली सैनिक हुए घायल

इस दौरान सेना ने गोलीबारी में एक आतंकवादी मौके पर ही मार गिराया गया, जबकि दूसरा भागने के दौरान लगभग 100 मीटर दूर जाकर मारा गया. उन्‍होंने बताया कि आतंकवादियों ने सैनिकों पर करीब आठ बार गोलियां चलाईं, जिनमें से कुछ गोलियां दो सैनिकों को लगी हैं और वे घायल हैं. हालांकि उन्‍हें संदेह है कि हमले का लक्ष्य संभवतः समुदाय नियोट हकीकर के पास ग्रीनहाउस क्षेत्र था.

ग्रीनहाउस एरिया था निशाना!

माना जा रहा है कि आतंकवादी सुकोट की छुट्टियों के दौरान होने वाला तामार महोत्सव, जो घटनास्थल से लगभग 50 किलोमीटर दूर निशाना बनाने के लिए आए थे. इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि तीन आतंकवादियों ने घुसपैठ की है. ऐसे में इनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें:-गिरफ्तार हुए नेपाल के पूर्व Deputy PM, अरबों रुपये के गबन का आरोप; 13 अन्य की तालश जारी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version