नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप से मिली इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Italy PM Georgia Meloni met Trump: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी शनिवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात ट्रंप के पाम बीच स्थित मार-ए-लागो क्लब में हुई. जॉर्जिया मेलोनी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली का अनुसरण किया, जिन्होंने नवंबर 2024 में डोनाल्‍ड ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद उनके मार-ए-लागो में सबसे पहले जाकर मिले थे.

यह बहुत रोमांचक है… डोनाल्‍ड ट्रंप

शनिवार को ट्रंप ने शनिवार की शाम करीब 7 बजे ग्रैंड बॉलरूम में प्रवेश किया और फिर करीब दो घंटे बाद खाना खाकर लौटे. डोनाल्‍ड ट्रंप ने जॉर्जिया मेलोनी के सामने भीड़ से कहा, “यह बहुत रोमांचक है.” “मैं यहां एक शानदार महिला और इटली की प्रधानमंत्री के साथ हूं. ट्रंप ने कहा, ”उन्होंने वास्तव में यूरोप और बाकी सभी को हैरत में डाल दिया है. हम केवल आज रात का खाना खा रहे हैं.

इन लोगों से भी मिली मेलोनी

जॉर्जिया मेलोनी ने नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति ट्रंप के आगामी प्रशासन के राज्य सचिव व फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रूबियो, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ्लोरिडा के प्रतिनिधि माइक वाल्ट्ज से भी मुलाकात की. बता दें कि पिछले माह के अंत में तेहरान में रिपोर्टिंग के दौरान इतालवी पत्रकार सेसिलिया साला को ईरानी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद यह इटली के पीएम की पहली यात्रा हो रही है.

ये भी पढ़ें :- कश्मीर पर बौखलाया पाकिस्तान, PM शहबाज शरीफ बोले- कश्मीरियों…

 

 

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version