एक और जापानी लड़ाकू विमान F-2 हुआ क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

Japan Fighter Jet Crashed : वर्तमान समय में खबर सामने आयी है कि जापानी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जानकारी देते हुए बता दें कि इस हादसे में पायलट बाल-बाल बचा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी एयरफोर्स का एफ-2 लड़ाकू विमान इबाराकी प्रान्त के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बता दें कि जापान की यह घटना हादास ट्रेनिंग के दौरान हुई. सबसे महत्‍वपूर्ण बात कि किसी भी तरह से पायलट की जान बचा ली गई है. फिलहाल पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है.

जानकारी देते हुए बता दें कि इसके कुछ समय पहले जापान का एक और एयरक्राफ्ट साल 2025 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. मीडिया रिपोर्ट ने जानकारी दी है कि जापान का वह विमान कोमाकी वायुसेना अड्डे से उड़ान भरने के बाद दो मिनट बाद रडार से गायब हो गया. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह विमान आइची प्रान्त से टेकऑफ हुआ था. इसके साथ ही चालक दल के दो सदस्य भी लापता हो गए.

प्रशिक्षण विमानों की उड़ानों पर तत्काल लगाई रोक

हालांकि हादसे के तुरंत बाद तलाशी अभियान जारी किया गया. इस दौरान इस घटना के बाद जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) ने पुराने T-4 प्रशिक्षण विमानों की उड़ानों पर तत्काल रोक लगा दी. विमान के गायब होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला जरूरी था, उड़ान के दो मिनट बाद ही विमान का गायब होना तकनीकी विफलता या गंभीर यांत्रिक समस्या की ओर इशारा करता है.

जापानी वायुसेना प्रमुख ने दी जानकारी

इस हादसे को लेकर जापान की वायुसेना प्रमुख हिरोआकी उचिकुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना ने दुर्घटना के कारण का पता चलने और सुरक्षा जांच व ट्रेनिंग पूरा होने तक लगभग 200 टी-4 विमानों को अस्थायी रूप से उड़ान भरने से रोक दिया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान 36 साल पुराना था, जो कि दक्षिणी मियाज़ाकी प्रांत के न्युटाबारू एयर बेस से संचालित होता था. बता दें कि इसमें वॉयस रिकॉर्डर या फ़्लाइट डेटा रिकॉर्डर नहीं लगा था.

 इसे भी पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर सरकार ने इन 25 किताबों पर लगाया बैन, कहा- युवाओं को गुमराह करने का साहित्य…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version