Middle East Alert: न्यूजीलैंड ने अपने नागरिकों को कतर और UAE की यात्रा से बचने की दी सलाह

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Middle East Alert: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष और तेज हो गया है. तेहरान में इजरायली तेल रिफाइनरी पर हमले के एक दिन बाद दोनों देशों ने शुक्रवार को फिर एक-दूसरे पर हमले किए, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं.

ट्रंप की चेतावनी के बाद भी नहीं थमा तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर के साथ साझा किए गए ईरानी अपतटीय गैस क्षेत्र पर आगे हमला न करने की चेतावनी दी थी. इसके बावजूद दोनों देशों के बीच हमले जारी हैं, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ती जा रही है.

न्यूजीलैंड की ट्रैवल एडवाइजरी जारी

मौजूदा हालात को देखते हुए न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. मंत्रालय ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति मध्य पूर्व की यात्रा कर रहा है या वहां से गुजर रहा है, तो स्थिति अचानक बिगड़ सकती है और वह वहां फंस सकता है.

फ्लाइट और यात्रा पर असर की आशंका

विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि फ्लाइट्स का स्टेटस अचानक बदल सकता है, सड़कें और सीमाएं बंद हो सकती हैं. यहां तक कि जिन यात्रियों का अंतिम गंतव्य मध्य पूर्व नहीं है, उनकी यात्रा भी प्रभावित हो सकती है.

तुरंत क्षेत्र छोड़ने की सलाह

न्यूजीलैंड सरकार ने अपने नागरिकों से अपील की है कि यदि संभव हो तो वे उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स से जल्द से जल्द उस क्षेत्र को छोड़ दें.

इन जगहों पर जाने से बचें

मंत्रालय ने कतर और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा से बचने की सलाह दी है. साथ ही दुबई, अबू धाबी और दोहा जैसे प्रमुख एयरपोर्ट पर स्टॉपओवर से भी बचने को कहा गया है.

एयरलाइंस और फ्लाइट अपडेट

फिलहाल एमिरेट्स, एतिहाद और कतर एयरवेज कुछ रूट्स पर उड़ानें जारी रखे हुए हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें.

आपातकालीन सहायता की जानकारी

न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को ‘Safe Travel’ वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने और अपडेट के लिए सोशल मीडिया फॉलो करने की सलाह दी है. जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़े: Auto Industry Alert: मिडिल ईस्ट संकट से भारत की ऑटो इंडस्ट्री पर खतरा, 4-6 हफ्तों में दिख सकता है असर

Latest News

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 29 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version