MSC Aries Ship: जहाज सहित पकड़े गए 17 भारतीयों को ईरान ने किया रिहा, मालवाहक चालक दल में 25 लोग थे शामिल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MSC Aries Ship: पुर्तगाली ध्‍वज वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज (MSC Aries) के सभी चालक दल के सदस्यों को ईरान ने रिहा कर दिया है. चालक दल में 25 लोग शामिल थे, जिसमें 17 भारतीय थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन ने शुक्रवार (03 मई) को एस्टोनिया के विदेश मंत्री मार्गस त्साहकना के साथ फोन पर बातचीत की और उन्‍हें चालक दल के सदस्‍यों के रिहाई की जानकारी दी. बता दें कि ईरान की सेना ने भारतीय चालक दल में शामिल एक महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को 13 अप्रैल को ईरान की सेना द्वारा टैंकर को जब्त करने के कुछ दिनों बाद रिहा कर दिया गया था.

भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सलाह दी है कि भारत के लोग अगर इजरायल और ईरान की यात्रा करते हैं, तो सावधानी जरूर बरतें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें. व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वाटसन (Adrienne Watson) ने बताया था कि चालक दल में भारतीय, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, रूसी और एस्टोनियाई नागरिक शामिल थे.

यह भी पढ़े: लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को नेपाल ने फिर बताया अपना हिस्सा, नए नोट पर छापा नया नक्शा

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version