न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के फर्जी दावे की निकाल दी हवा! भारत में सड़क पर बेहद सुकून से घूमते दिखे खिलाड़ी

Must Read

New Zealand Players Viral Video: वनडे सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश के भारत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार किए जा रहे उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) भारत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायत कर रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी वडोदरा की सडको पर बेहद सुकून से घूमते हुए नजर आए. कीवी खिलाडियो के इस बेफिक्र अंदाज ने बांग्लादेश के उन दावो की हवा निकाल दी है, जिसमें वे भारत को असुरक्षित बता रहे थे.

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू होने वाला है. रविवार 11 जनवरी को दोनों टीमो के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड की टीम ने अपने एक वीडियो से सबका दिल जीत लिया है. मैच से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वडोदरा के अलकापुरी इलाके में मॉर्निंग वॉक करते दिख रहे है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खिलाड़ी बेहद साधारण कपडो में है और एक आम नागरिक की तरह सडको पर चल रहे है.

आस-पास नहीं था कोई भारी-भरकम सुरक्षा घेरा

उनके साथ सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद था. सुबह का समय होने के कारण दुकाने बंद थी और सडको पर गाडिया खडी थी. सबसे खास बात यह थी कि उनके आस-पास कोई भारी-भरकम सुरक्षा घेरा या पुलिस का पहरा नहीं था. खिलाड़ी आपस में हंसी-मजाक करते हुए बिना किसी डर के घूम रहे थे. न्यूजीलैंड के खिलाडियो का यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर सुरक्षा का राग अलाप रहा है.

भारत में माहौल उनके खिलाडियो के लिए सुरक्षित नहीं

बांग्लादेश ने अपनी टीम की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाते हुए अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने तक की मांग कर डाली थी. उनका कहना था कि भारत में माहौल उनके खिलाडियो के लिए सुरक्षित नहीं है. लेकिन वडोदरा की सडको पर जिस तरह दुनिया की टॉप टीमो में से एक न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बेखौफ घूम रहे है, उसने बांग्लादेश के दावो को खोखला साबित कर दिया है. फैंस अब सोशल मीडिया पर कह रहे है कि जब कीवी टीम को कोई डर नहीं है तो बांग्लादेश को क्या परेशानी है?

इसे भी पढ़ें. चीन में सुनाई पड़ी हिन्दी की गूंज, धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदी दिवस

 

Latest News

डॉ. कमल टावरी बोले- गांव-गांव में जागृत होगी जनशक्ति, जैविक खेती और लघु उद्योगों से बढ़ेगी समृद्धि

गाजीपुर: ग्लोबल जामवन्त मिशन-भारत के तत्वावधान में गत रविवार को भारत सरकार के पूर्व अवकाश प्राप्त सचिव और गाजीपुर...

More Articles Like This