काबुल की चाय पाकिस्तान को पड़ी मंहगी, इशाक डार ने किया बड़ा खुलासा कहा- पुरानी गलती दोहराने की…

Pakistan-Afghanistan : वर्तमान में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर बातचीत से पहले पाक उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि इमरान खान की सरकार के दौरान तत्कालीन ISI के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद चाय पीने गए थे और इसका खामियाजा आज पूरा पाकिस्‍तान तहरीक-ए-तालिबान के हमलों से भुगत रहा है.

मीडिया से बातचीत के दौरान इशाक डार ने कहा कि सितंबर 2021 में तत्कालीन ISI प्रमुख की सेरेना होटल में चाय आज पाकिस्तान को बहुत महंगी पड़ रही है, क्योंकि चाय ने पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के सरहदों को खोल दिया था, इसी के वजह से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के खूंखार आतंकी पाकिस्तान में घुस आए थे और आज पाकिस्तान की सेना को हमलों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले को लेकर इशाक डार ने ये भी कहा कि 2021 के फैज हमीद के दौरे वाली गलती दोबारा दोहराने की अब गुंजाइश नहीं बची है.

बातचीत के बाद भी नही सुधरे हालात

जानकारी देते हुए बता दें कि 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था और इसी के बाद तालिबान की सरकार के गठन के लिए खुद तत्कालीन ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल गए थे. इस मामले को लेकर उन्होंने काबुल के सेरेना होटल में तालिबान के नेताओं के साथ बातचीत भी की थी. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उसी समय की चाय पीने की तस्‍वीरें सामने आयी और काफी सुर्खियों रही थी.

 तालिबान ने पाकिस्‍तान को दिया करारा जवाब

इस दौरान पाकिस्तान ने दावा करते हुए कहा कि तालिबान के आने से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध और बेहतर होंगे, लेकिन वर्तमान में दोनों देशों के बीच हालात ऐसे हैं कि पिछले महीने ही दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर हमले किए थे और अब शांति के लिए दोनों देश गुरुवार से एक दूसरे के साथ वार्ता कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बीते महीने अफगानिस्तान में हवाई हमला कर दिया था. इतना ही नही बल्कि तालिबान ने भी सख्‍त एक्‍शन लेते हुए पाक सेना को करारा जवाब दिया.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिका में अब तक सबसे लंबा शटडाउन, विमानन क्षेत्र पर भी असर, 40 जगहों पर उड़ान क्षमता में 10% कटौती  

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version