पाकिस्तान में भीषण आत्मघाती हमला, विस्फोटक से उड़ाया पुलिस कैंप, 15 जवानों की मौत, पूरी इमारत क्षतिग्रस्त

Islamabad: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर किए गए हमले में 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह भीषण आत्मघाती हमला शनिवार रात को रात करीब 8.55 बजे हुआ. हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को पुलिस ठिकाने से टकरा दिया. इसके बाद क्वाडकॉप्टर ड्रोन गतिविधियां देखी गईं और फिर आतंकियों ने जमीनी हमला भी किया.

पूरी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त

धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसने पूरे पाकिस्तान को दहला दिया. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक हमले में लगभग 1,200 से 1,500 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया. धमाके के बाद राहत और बचाव दल भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटे रहे, क्योंकि आशंका है कि अभी भी कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं. आतंकी संगठन इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान (IMP) ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

सुरक्षा बलों और पुलिस पर हमलों में तेजी

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान के अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में आतंकी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और पुलिस पर हमलों में तेजी आई है. इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उसने दो अलग-अलग अभियानों में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है.

अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में अस्थिरता

पाकिस्तान की सेना की मीडिया शाखा ISPR के मुताबिक, टैंक जिले में Tehreek-i-Taliban Pakistan से जुड़े चार आतंकवादी मारे गए थे, जबकि डेरा इस्माइल खान में एक अन्य आतंकी ढेर किया गया. विशेषज्ञों का मानना है कि अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में बढ़ती अस्थिरता और चरमपंथी संगठनों की सक्रियता पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है.

इसे भी पढ़ें. PM Modi: डीएमके का साथ छोड़ने पर PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘पीठ में छुरा घोंपा…’

Latest News

Karwa Chauth: ये महिलाएं भूलकर भी न रखें करवा चौथ का निर्जला उपवास, बढ़ सकती है परेशानी

Karwa Chauth Vrat Rules 2026: इस साल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा, हर वर्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version