PM Modi in Guyana: 21वीं बार पीएम मोदी विदेश की धरती से बापू को देंगे श्रद्धाजंलि

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Guyana: इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुयाना दौरे पर है. जहां वो महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. हालांकि इससे पहले भी पीएम मोदी ने कई अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की है. वहीं, गुयाना में ये 21वां बार ऐसा होगा जब प्रधानमंत्री मोदी विदेशी की धरती से उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कीव, यूक्रेन यात्रा के समय उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी.

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार-प्रसार किया है. पीएम मोदी ने 2023 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राज्य अमेरिका में मुख्यालय के उत्तरी लॉन में महात्मा गांधी को सम्मानित किया था. उनका मानना है कि बापू की विचारधारा से संघर्ष की स्थिति में शांति को बनाए रखने में काफी मदद करती है.

किर्गिस्तान में पीएम मोदी ने बापू के प्रतिमा का किया अनावरण

अमेरिका में उन्‍होंने कहा था कि देश की सांस्कृतिक जड़ों को जोड़े रखने के लिए वैश्विक शांति को दुनिया से जोड़ा गया. पीएम ने किर्गिस्तान के बिश्केक में 12 जुलाई 2015 को महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया. वहीं, 16 मई 2015 को चीन के शंघाई के फुडन विश्वविद्यालय में भी गांधीवादी और भारतीय अध्ययन केंद्र के शुभारंभ पर एक अपने विचार प्रस्तुत किए था.

विदेश में बापू से जुड़ा डाक टिकट

29 अक्टूबर 2021 को इटली के रोम में उन्‍होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की थी. इसके साथ ही महात्मा गांधी का देश के प्रति सद्भाव और सभी को एकजुट रखने के संदेश को उन्होंने बताया. उन्‍होने कहा कि महात्मा गांधी जी के आदर्शों को विश्व स्तर पर फैलाने के लिए प्रधानमंत्री का समर्पण हमेशा ही नजर आता है. इसके अलावा, पीएम मोदी ने अबू धाबी की यात्रा के समय 2019 नें महामहिम मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मिलकर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया था, जिसमें महात्मा गांधी जी के शांति के संदेश का जश्न मनाई हुई तस्वीर छपी थी.

इसे भी पढें:-नाइजीरिया-गुयाना के बाद डोमिनिका ने भी दिया भारतीय प्रधानमंत्री को देश का शीर्ष पुरस्कार, पीएम मोदी ने बनाया रिकॉर्ड

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version