कनाडा पुलिस ने जारी की पंजाबी गैंगस्टरों की तस्वीरें, गैंगवार की आंशका, देशवासियों से सावधान रहने की अपील

Canada: कनाडा में पुलिस की ओर से चौकाने वाली खबर आई है. जिसके बाद पंजाब शर्मिंदगी महसूस कर रहा है. बता दें कि कनाडा पुलिस ने गैंग वार हिंसा से जुड़े 11 लोगों के लिए चेतावनी जारी की है. पुलिस ने जनता से सर्तकता बरतते हुए इनसे दूर रहने को कहा है. इन 11 लोगों में से 9 पंजाबी मूल के हैं. ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस ने कहा कि वे प्रांत में कई हत्याओं और गोलीबारी की घटनाओं से जुड़े थे.

गैंगस्टर उन्हें हिंसा का निशाना बनाएगा

कंबाइंड फोरीज स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट के असिस्टेंट कमांडर मैनी मान ने कहा कि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि कोई प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर उन्हें हिंसा का निशाना बनाएगा. पुलिस द्वारा जारी पोस्टर में शकियल बसरा (28), अमरप्रीत सामरा (28), जगदीप चीमा (30), रविंदर शर्मा, (35), बरिंदर धालीवाल (39), एंटी सेंट पियरे (40), गुरप्रीत धालीवाल (35), रिचर्ड जोसेफ व्हिटलॉक (40), समरूप गिल (29), सुपदिश गिल (28) और सुखदीप पंसल (33) के नाम शामिल हैं.

पहले कभी नहीं सुनी गई थीं ऐसी चेतावनियां

कनाडा से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि विशिष्ट कथित अपराधियों से दूर रहने की ऐसी चेतावनियां पहले कभी नहीं सुनी गई थीं लेकिन हाल के वर्षों में इनमें वृद्धि हुई है. यह स्थिति कनाडा और भारतीय समुदाय दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण है. सवाल यह है कि क्या कनाडा अपनी कानून व्यवस्था और सामाजिक संरचना में सुधार कर सकेगा ताकि भारतीय और अन्य विदेशी नागरिक वहां सुरक्षित महसूस कर सकें.

शोषण, हमले और असामाजिक घटनाएं शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में कनाडा में भारतीय नागरिकों के खिलाफ अपराध बढ़े हैं. इनमें शोषण, हमले और असामाजिक घटनाएं शामिल हैं. हालांकि अधिकांश भारतीय लोग वहां सामान्य रूप से सुरक्षित रहते हैं लेकिन कुछ शहरों और इलाकों में उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता जरूरी हो गई है. कनाडा में कानून व्यवस्था में भी कमजोरियों की वजह से कुछ अपराध बढ़ते हुए देखे गए हैं.

इसे भी पढ़ें. विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने शहीद वीर जवानों को किया नमन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version