इंग्लैंड में भारतीय युवक को 11 साल की जेल, खतरनाक ड्राइविंग से अधेड़ की मौत का आरोप, वाहन चलाने पर भी प्रतिबंध

London: इंग्लैंड की एक अदालत ने भारतीय मूल के 41 वर्षीय पंजाबी युवक हरिंदरपाल अठवाल को 11 साल 3 महीने की सजा सुनाई है. हरिंदरपाल पर खतरनाक ड्राइविंग से एक अधेड़ की मौत और उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है. इसके साथ ही अदालत ने आरोपी पर रिहाई के बाद 20 साल तक वाहन चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. यह मामला 16 दिसंबर 2025 की सुबह का है. जब आरोपी हरिंदरपाल अठवाल बर्मिंघम सिटी सेंटर से अपनी कार लेकर निकला था.

घायल व्यक्ति को दूसरी बार मार दी टक्कर 

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सोहो रोड पर अचानक अपनी कार को दूसरी लेन में घुसा दिया और फिर फुटपाथ पर चढ़ा दी. इस दौरान उसकी कार ने 54 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 47 वर्षीय पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद आरोपी ने एक खड़ी कार को भी टक्कर मारी लेकिन वह यहीं नहीं रुका. बताया गया कि आरोपी ने कार वापस मोड़ी और घायल व्यक्ति को दूसरी बार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

घटना के अगले दिन आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने अदालत में दिए बयान में कहा कि आरोपी की हरकत ने उसके पति की जान ले ली और उसका पूरा परिवार बिखर गया. घटना के अगले दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. अब 13 मई को बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने आरोपी हरिंदरपाल अठवाल को 11 साल 3 महीने की जेल की सजा सुनाई. दिसंबर 2025 में भी इंग्लैंड के एक कोर्ट द्वारा यूके में एक कबड्डी मैच के दौरान हुए विवाद के सिलसिले में भारतीय मूल के 3 लोगों को 11 साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई थी.

इसे भी पढ़ें. PM मेलोनी संग डिनर, कार में सफर, देखें PM Modi की इटली की खास तस्वीरें

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version