यूक्रेन का रूस पर ड्रोन से हमला, मॉस्को के पास वेयरहाउस तबाह, 7 की मौत, 25 घायल

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने शनिवार तड़के रूस के कई इलाकों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, मॉस्को से दक्षिण-पूर्व स्थित तांबोव क्षेत्र के कोटोव्स्क शहर में एक लॉजिस्टिक्स सेंटर पर हुए ड्रोन हमले में 7 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 24 से 25 लोग घायल हुए हैं. तांबोव के गवर्नर येवगेनी पेर्विशोव ने बताया कि हमला रूस की ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के वेयरहाउस पर हुआ. उन्होंने कहा कि सभी मृतक नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे. हमले के बाद मॉस्को काले बादलों से ढका दिख रहा है.

28 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

गवर्नर ने दावा किया कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले 28 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए. उनके मुताबिक, अगर सभी ड्रोन अपने निशाने तक पहुंच जाते तो नागरिकों का नुकसान और अधिक हो सकता था. मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि एक अलग ड्रोन हमले के दौरान ड्रोन का मलबा नोगिंस्क शहर के एक तेल डिपो पर गिरा, जिससे वहां आग लग गई. उन्होंने कहा कि इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं.

मैटरनिटी हॉस्पिटल को खाली कराया

एहतियात के तौर पर पास के एक मैटरनिटी हॉस्पिटल को खाली कराया गया. हालांकि तेल डिपो को हुए नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक, इस डिपो में पेट्रोल, डीजल और केरोसीन का भंडारण किया जाता है. यहां 24 स्टोरेज टैंक हैं, जिनकी कुल क्षमता करीब 11,500 घन मीटर है. रूसी अधिकारियों ने बताया कि कोटोव्स्क के लॉजिस्टिक्स सेंटर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है.

राहत और बचाव कार्य जारी

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से युद्ध जारी है. हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच ड्रोन हमलों की संख्या लगातार बढ़ी है, जिससे संघर्ष का दायरा और गहराता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. अहमदाबाद: पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version